फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Police Bust Illegal Arms Manufacturing Factory: 3 Arrested with Pistols and Equipment

Sagar News: सागर में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; देशी कट्टा-पिस्टल और औजार जब्त

Tue, 11 Aug 2026 08:06 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 08:06 PM IST
सार

सागर कैंट पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक देशी कट्टा, रिवॉल्वर, पिस्टल, तीन कारतूस और हथियार निर्माण सामग्री जब्त की। पूछताछ में हथियारों की खरीद-फरोख्त का नेटवर्क सामने आया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और खरीदारों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Sagar Police Bust Illegal Arms Manufacturing Factory: 3 Arrested with Pistols and Equipment
जानकारी देते पुलिस अधिकारी

विस्तार

सागर पुलिस को अवैध हथियारों के नेटवर्क पर नकेल कसने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। कैंट थाना पुलिस ने हथियार बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक देशी रिवॉल्वर, एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में सामग्री जब्त की है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि कजलिवन मैदान के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने कजलिवन मैदान के पास घेराबंदी की और लक्ष्मीपुरा निवासी अनुज सेन (24) को दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 315 बोर का एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेंगलुरु की पहाड़ी में लापता इंदौर के इंजीनियर का अब तक कोई सुराग नहीं, ट्रेकिंग के लिए गया था
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के कबूलनामे से खुला फैक्ट्री का राज
पुलिस कस्टडी में सख्ती से पूछताछ के दौरान अनुज सेन ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार बीना निवासी साहिल अहिरवार से खरीदा था। इसके बाद पुलिस टीम ने बिना देरी किए साहिल के गुप्त ठिकाने पर दबिश दी। साहिल के ठिकाने का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई, वहां अवैध हथियार बनाने का पूरा कारखाना चल रहा था। पुलिस ने मौके से 38 बोर की एक देशी रिवॉल्वर, एक जिंदा कारतूस और हथियार बनाने की सामग्री जब्त की। इसमें ड्रिल मशीन, हथौड़ा और लोहे की रॉड, कटी हुई नाल और पाइप, स्प्रिंग, स्क्रू और अन्य उपकरण शामिल हैं।

तीसरे आरोपी तक पहुंची पुलिस
पकड़े गए साहिल से जब पुलिस ने पूछताछ की तो नेटवर्क से जुड़े तीसरे आरोपी सूरज अहिरवार का नाम सामने आया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोतीनगर क्षेत्र से सूरज को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी में 32 बोर की एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गिरोह अब तक कितने हथियार बनाकर बाजार में खपा चुका है और इनके खरीदार कौन-कौन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed