{"_id":"6acc56ac74163b6c8d0309f7","slug":"tiger-reserve-buffer-zone-timber-smuggling-52-teak-logs-seized-in-suhela-joint-operation-sagar-news-c-1-1-noi1338-4824164-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर: टाइगर रिजर्व में तस्करों के हौसले बुलंद, 52 नग अवैध सागौन की लकड़ी जब्त, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर: टाइगर रिजर्व में तस्करों के हौसले बुलंद, 52 नग अवैध सागौन की लकड़ी जब्त, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
Mon, 12 Oct 2026 12:13 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:13 PM IST
सार
टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगे सुहेला गांव में वन विभाग की संयुक्त टीम ने 52 नग अवैध सागौन की लकड़ी जब्त की है। सर्च वारंट के आधार पर हुई कार्रवाई के बाद संरक्षित क्षेत्र में लकड़ी की कटाई और वन विभाग की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
जप्त सागौन के साथ वन अमला
विस्तार
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के बफर जोन में लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। गेम परिक्षेत्र झापन की बीट सोमखेड़ा से लगे ग्राम सुहेला में वन विभाग की संयुक्त टीम ने सर्च वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए 52 नग अवैध सागौन की लकड़ी जब्त की है। वन विभाग इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बता रहा है लेकिन टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ी का मिलना सुरक्षा व्यवस्था और गश्त पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
गुप्त सूचना पर दी दबिश
वनमंडल अधिकारी के दिशा-निर्देशों के तहत परिक्षेत्र सुश्री मनीषा मुकाती (वनक्षेत्रपाल) के नेतृत्व में परिक्षेत्र मोहली और झापन की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने सुहेला निवासी भीकम सिंह पिता करण सिंह लोधी के घर पर सर्च वारंट के साथ दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान घर पर ताला बंद मिलने पर ग्राम सरपंच एवं अन्य स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में आसपास तलाशी ली गई, जहां से 52 नग अवैध सागौन की लकड़ियां बरामद की गईं। इस पूरी कार्रवाई में वन अमले के साथ पुलिस चौकी इमलिया का स्टाफ भी साजो-सामान के साथ शामिल रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट दो लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद
सुरक्षा पर उठ रहे गंभीर सवाल
वन विभाग सागौन जब्ती की इस कार्रवाई के जरिए अपनी पीठ थपथपा रहा है लेकिन स्थानीय स्तर पर यह घटना वन विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती है। सवाल यह है कि वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के संरक्षित बफर जोन में इतनी भारी मात्रा में बेशकीमती सागौन के पेड़ काटे जाते रहे और टाइगर रिजर्व का मैदानी अमला, बीट गार्ड व अधिकारी पूरी तरह बेखबर रहे? वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगलों के संरक्षण के लिए तैनात अमले की यह ढिलाई और निगरानी में कमी क्षेत्र के प्राकृतिक संतुलन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।