सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ambedkar Statue Vandalized: Public Outrage Erupts in Satna; People Take to the Streets

MP: डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के साथ अज्ञात लोगों ने की छेड़छाड़, सतना में भड़का जनआक्रोश; पुलिस जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार

सतना के उचेहरा में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़ के बाद तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

Ambedkar Statue Vandalized: Public Outrage Erupts in Satna; People Take to the Streets
डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करने के बाद मचा बवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सतना के उचेहरा कस्बे के पास भराहटा गांव के नजदीक भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगी हुई है। इस मूर्ति के साथ अज्ञात लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। मूर्ति के चेहरे पर काला पेंट पोतने के साथ इसको क्षतिग्रस्त भी किया गया। इसके बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। लोगों ने मूर्ति के साथ छेड़छाड़ का विरोध शुरू कर दिया है। वहीं आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

Trending Videos

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह  स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मूर्ति के पास जमा होने लगे। तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए नागौद-उचेहरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस बल मौके पर तैनात
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके अलावा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस के अनुसार इस घटना ने इलाके के सामाजिक माहौल को प्रभावित किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आपसी भाईचारे को कमजोर करती हैं और समाज में तनाव पैदा करती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय एनेस्थीसिया सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ डॉक्टर आए

प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ प्रदर्शन जारी

मूर्ति के साथ छेड़छाड़ को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। उनको समझाते पुलिस अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed