Satna News: किसानों की समस्याओं को देख पसीज उठा किसान नेता का दिल, खाद संकट पर अपने खून से लिखा सीएम को पत्र
MP News : मध्य प्रदेश में रबी सीजन के दौरान कई जिलों से खाद संकट की खबरें लगातार आ रही हैं। वहीं, सतना जिले के एक किसान नेता और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव आशुतोष द्विवेदी ने खाद संकट को देखते हुए अपने खून से सीएम डॉ.मोहन यादव को पत्र लिखा है।
विस्तार
मध्य प्रदेश के कई जिलों से खाद संकट की खबरें सामने आ रही हैं। कहीं किसान लंबी-लंबी कतारों में खड़े हुए हैं। तेज धूप के बीच घंटों का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सतना जिले में भी खाद संकट का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। यहां किसान अपने खेतों के लिए खाद की बोरियों के इंतजार में दिन-रात लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। हालात इतने खराब हैं कि महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर घंटों कतार में खड़ी रहती हैं, लेकिन शाम तक खाली हाथ लौट जाती हैं। इसी गंभीर मुद्दे को उठाते हुए किसान कांग्रेस के बुंदेलखंड प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव आशुतोष द्विवेदी ने मुख्यमंत्री के नाम खून से खत लिखकर अपनी पीड़ा और किसानों की व्यथा व्यक्त की है।
सिरिंज से निकाला खून, फिर लिखा खत
'अव्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार'
कांग्रेस नेता ने कहा कि किसानों को खाद के लिए घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। कई जगहों पर महिलाएं और बुजुर्ग सुबह 4 बजे से लाइन में लग जाते हैं, लेकिन शाम तक निराशा ही मिलती है। इस दौरान झगड़े और अव्यवस्था भी देखने को मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी समितियों और गोदामों तक खाद पहुंच रही है, लेकिन वास्तविक किसानों तक उसका वितरण सही तरीके से नहीं हो रहा। उन्होंने इस अव्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
ये भी पढ़ें- Ujjain News: कीचड़ में धंसी कार में मिला आरक्षक आरती का शव, 15 मिनट में स्थानीय गोताखोर ने खोज निकाला
खरीफ सीजन पर संकट
आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि खरीफ सीजन की फसलें खाद के अभाव में प्रभावित हो रही हैं। अगर समय पर किसानों को खाद नहीं मिली, तो उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा और किसान कर्ज व आर्थिक संकट में और ज्यादा डूब जाएंगे। अपने खत में कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव, 2027 से होगा लागू

कमेंट
कमेंट X