सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Fertilizer problem of farmers in Satna district of Madhya Pradesh

Satna News: नई खाद पर नहीं है किसानों को भरोसा, डीएपी के लिए लगा रहे केंद्रों के चक्कर

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 26 Oct 2024 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

मामला सतना जिले के सिविल लाइन कोठी रोड स्थित खाद केंद्र का है। जहां किसानों को डीएपी खाद न मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं।

Fertilizer problem of farmers in Satna district of Madhya Pradesh
खाद केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में किसानों के सामने खाद को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। यहां डीएपी खाद न मिलने से किसान खाद केंद्र के बाहर चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। किसान खाद केंद्र में आते हैं और खाद न मिलने पर मायूस होकर वापस घर को लौट जाते हैं।

Trending Videos


दरअसल, मामला सतना जिले के सिविल लाइन कोठी रोड स्थित खाद केंद्र का है। जहां किसानों को डीएपी खाद न मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं। डीएपी खाद के लिए किसान सुबह से ही खाद केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं और डीएपी खाद मिलने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि हमें जिस डीएपी खाद की जरूरत है, वह खाद सरकार भेज नहीं रही है। खाद न मिलने से किसान भारी परेशान हैं। अगर समय से डीएपी नहीं मिलेगी तो किसान खेती कैसे करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर नहीं मिली खाद तो कैसे होगी उपज
वहीं, किसानों का आरोप है कि बुवाई के समय पर हर साल खाद की किल्लत हो जाती है। किसानों ने कहा कि सरकार समय रहते खाद का स्टाक नहीं करती, जिसके चलते किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। किसानों ने बताया कि किसान जिस डीएपी खाद की डिमांड कर रहे हैं, वो खाद यहां उपलब्ध नहीं है। हमें जरूरत के अनुसार, डीएपी उपलब्ध करवाया जाए। ताकि समय पर फसल की बुवाई कर सके।

खरवाही गांव से आए किसान अंकुश कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि हम 15 दिन से डीएपी खाद के लिए लगातार परेशान हैं। डीएपी खाद न मिलने के बाद बुवाई के लिए खेत विलंब हो रहा है। चना मसूर और राई का सीजन चल रहा है। अगर समय से डीएपी नहीं मिलेगी तो किसान कैसे बुआई करेगा। ये जो डुप्लीकेट खाद आयी है। 20-20-013 और 16-16-16 नम्बर की ये किसानों को बेवकूफ बनाकर खाद हम किसानों के लिए भिजवाया जा रहा है। किसानों की डिमांड 18-46-0 की है, ये खाद नहीं आ रही है।

नई खाद पर हमें भरोसा नहीं
पतौरा वीरपुर निवासी सुखेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि  डीएपी के लिए हम आ रहे हैं। चार दिनों से लेकिन डीएपी मिल नहीं रही है। एक नई खाद आयी है, उसमें हमें भरोसा नहीं है। इसलिए हम 1846 डीएपी की मांग कर रहे हैं, लेकिन हमारी कोई नहीं सुन रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed