{"_id":"67441bbc3a2810ae4c03ed88","slug":"fox-left-the-mountain-and-entered-the-house-in-satna-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: पहाड़ छोड़ घर में घुसी लोमड़ी, तीन लोगों को बनाया अपना निशाना; गांव में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: पहाड़ छोड़ घर में घुसी लोमड़ी, तीन लोगों को बनाया अपना निशाना; गांव में फैली दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 25 Nov 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार
Satna News: मध्य प्रदेश में जंगलों से निकल कर वन्य जीवों के रिहायशी इलाके में पहुंचने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इससे दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसा ही मामला सतना जिले में सामने आया।
पहाड़ छोड़ घर में घुसी लोमड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
परसमनिया पहाड़ से लगे मल्हान गांव में उस वक्त हड़कंप मच गय जब लोमड़ी ने घरों में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Trending Videos
दरअसल, मामला एमपी के सतना जिले का है। जिले के परसमनिया पहाड़ की मल्हान गांव में लोमड़ी ने घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास में मौजूद ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने डंडा लेकर लोमड़ी को खदेड़ा है। जब जाकर लोमड़ी गांव से बाहर तरफ भाग गई। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग को दी गयी सूचना
लोमड़ी के हमले में माल्हन के रहने वाले प्रहलाद सिंह, मोनू सिंह गोड़ और आलमपुर के शुभकरण पटेल पिता राजकिशोर पटेल घायल हुए हैं। तीनों घायलों का उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है।
ग्रामीणों ने लोमड़ी को डंडे से खदेड़ा
माल्हन के रहने वाले घायल प्रहलाद पटेल ने बताया कि घर के आंगन में आकर लोमड़ी ने हमला कर दिया है। आवाज सुनने के बाद ग्रामीण पहुंचे और लोमड़ी को डंडा से खदेड़ कर भगाया है। लोमड़ी के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को भी जानकारी दी है।
एमपी में वन्य जीवों के घर में घुसकर हमला करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले राजगढ़ के ब्यावरा क्षेत्र में एक तेंदुए ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया था। इसके बाद 9 नवंबर के दिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए ने घर में घुसकर महिला पर हमला किया था।

कमेंट
कमेंट X