सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Head constable did celebratory firing from licensed rifle

MP: 'दबदबा था…दबदबा है' गाने पर कांस्टेबल जीजा की हर्ष फायरिंग, साले की शादी में किया तगड़ा डांस; वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 02 Dec 2024 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Satna: 'दबदबा था…दबदबा है' गाने पर हेड कांस्टेबल जमकर थिरक रहे थे। हद तो तब हो गई जब उन्होंने लाइसेंसी राइफल से फायर किए हैं। फिर क्या था प्रभारी एसपी ने मामले में जांच की बात कही है। आइये जानते हैं पूरा मामला…

Head constable did celebratory firing from licensed rifle
कांस्टेबल जीजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले में हर्ष फायरिंग का एक वीडियों इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें हर्ष फायरिंग करने वाला खुद पुलिसकर्मी है। वीडियो सामने आने के बाद प्रभारी एसपी ने मामले में जांच की बात कही है।

Trending Videos


कोटर थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल दिलीप तिवारी के साले की शादी 26 नवंबर को थी। बारात सतना के बगहा से रीवा के लिए निकली थी। रीवा में बारात जब दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचने वाली थी, उसी दौरान पुलिसकर्मी ने लाइसेंसी राइफल से फायर किए हैं। इसके वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए, जो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा है। उन्होंने जांच की बात कही है। जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें दबदबा है दबदबा रहेगा गाना बजता सुनाई दे रहा है। उस पर बारात में लोग डांस कर रहे हैं। इसी बीच कोट पेंट पहनकर सिर पर साफा बांधे हेड कॉन्स्टेबल राइफल लिए दिख रहे हैं। वे हर्ष फायर करते हुए डांस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान आरक्षक ने मंडप परिसर में भी हर्ष फायरिंग की और एक नाबालिग बच्चे को बंदूक थमाकर उससे भी हर्ष फायरिंग करवाई। इसका भी वीडियो सामने आया है। हेड कॉन्स्टेबल बारात में जोश-जोश में यह भूल गए कि ये कानून के रक्षक है और साले की शादी में हर्ष हर्ष फायरिंग कर धायं धायं करने लगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो की जानकारी मिलने पर एसपी ने जांच करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed