सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   MP News 70-year-old pond burst in Satna water entered colonies four people trapped current

MP News: सतना में 70 साल पुराना तालाब फूटा, कॉलोनियों में घुसा पानी, तेज बहाव में फंसे दो बच्चे समेत चार लोग

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में 70 साल पुराने तालाब की मेढ़ टूट गई। तालाब का पानी आसपास की कॉलोनियों में भरा गया। घरों के अंदर रखा सामान खराब हो गया। कार और बाइकें भी डूब गईं। दो बच्चे समेत चार लोग तेज बहाव में फंस गए।

MP News 70-year-old pond burst in Satna water entered colonies four people trapped current
कॉलोनियों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सतना में मंगलवार को अचानक नारायण तालाब फूट गया। तेज बहाव के साथ पानी आसपास के मोहल्लों में पहुंच गया। सैकड़ों घरों में घुटने तक पानी भरने से अफरा-तफरी मच गई। पानी ने तबाही मचाकर लोगों की गृहस्थी नष्ट कर दी है। कई बाइकें भी पानी में बह गईं। दो लड़के भी बहाव के बीच फंस गए। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला। तालाब कैसे फूटा?  कारण जानने नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम जांच कर रही है।

Trending Videos




तालाब फूटने की सूचना मिलते ही महापौर योगेश ताम्रकार, कलेक्टर अनुराग वर्मा नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीणा मौके पर पहुंचे। होमगार्ड के अमले के साथ ही राजस्व टीम और पुलिस बल को बुलाया गया। फिलहाल मोहल्ले और घरों में भरे पानी को बाहर निकाले का काम शुरू कर दिया गा है। मशीनें लगा कर तालाब की टूटी मेढ़ की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उतैली के धीरज और शिवाकांत का कहना है कि नारायण तालाब के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। 70 साल पुराने तालाब की मेढ़ पहले कभी नहीं टूटी थी लेकिन ठेकेदार के लोगों ने जानबूझ कर इसे काटा दिया है। इसी कारण तालाब फूट गया। घरों में पानी भरने से लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि सौंदर्यीकरण के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है। लोग नगर निगम प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed