सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   MP Viral News: Man Earns Just 3Rupee a Year Monthly Income Only 25 Paise as per Official Certificate

गजब है भाई: महीने में सिर्फ 25 पैसे कमाता है यह व्यक्ति, साल की आय तीन रुपये, मामला जानकर पकड़ लेंगे माथा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 26 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
सार

सतना में एक व्यक्ति का आय प्रमाणपत्र वायरल हो रहा , जिसमें उसकी सालाना आय 3 रुपये दर्ज है। इससे पहले सागर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जानिए, क्या है मामला?

MP Viral News: Man Earns Just 3Rupee a Year Monthly Income Only 25 Paise as per Official Certificate
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आय प्रमाण पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सतना जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की वार्षिक आय महज 3 रुपये दर्ज की गई। यानी औसतन मासिक आय केवल 25 पैसे ही है। यह जानकारी संबंधित व्यक्ति के आय प्रमाण पत्र में दर्ज थी। जैसे ही यह प्रमाणपत्र सार्वजनिक हुआ, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

Trending Videos

दरअसल, नयागांव निवासी रामस्वरूप पिता श्यामलाल ने आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए कोठी तहसील में आवेदन दिया था। आय प्रमाण पत्र बनकर आया तो उसमें रामस्वरूप की सालाना कमाई केवल 3 रुपए दर्शाई गई है। इसके बाद  आय प्रमाण पत्र की तस्वीरें वायरल हो गईं, जिसने भी इसे देखा वो हैरत में पड़ गया कि ऐसा कैसे हो सता है। इस आय प्रमाण पत्र पर तहसीलदार सौरभ द्विवेदी के हस्ताक्षर भी थे। इसे 22 जुलाई 2025 को जारी किया गया था। 

ये भी पढ़ें: यहां से भोपाल आता था MD, युवती बोली- सारिक के गुर्गे ने किया था दुष्कर्म, कहा- सबको खुश करो

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सौरभ द्विवेदी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह एक लिपिकीय त्रुटि थी, जो पटवारी स्तर पर प्रमाणपत्र अपडेट करते समय हुई। जानकारी मिलने पर उक्त प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया गया है। संबंधित व्यक्ति को नया प्रमाणपत्र जारी किया गया है, जिसमें उसकी आय 30 हजार रुपये दर्शाई गई है। 

ये भी पढ़ें: लंबा सियासी अनुभव, संघ और PM मोदी के करीबी, जाति समीकरण में भी फिट; ये नेता होगा नया उपराष्ट्रपति?

MP Viral News: Man Earns Just 3Rupee a Year Monthly Income Only 25 Paise as per Official Certificate
सागर में भी सामने आया था मामला। - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले सागर में दो रुपये दर्शाई गई थी आय 
अक्टूबर 2024 में प्रदेश के सागर जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जिसमें जिले की बण्डा तहसील के ग्राम घोघरा में रहने वाले बलराम चढ़ार पिता तेजी चढ़ार की सालाना आय सिर्फ दो रुपये बताई गई थी। हालांकि, बाद में आय प्रमाण पत्र में सुधार कर उनकी आय 40 हजार रुपये कर दी गई थी। 

ये भी पढ़ें:  पूर्व BJP विधायक त्रिपाठी ने CSP को कहा- 'असंवेदनशील औरत', थाने में हंगामा, हाथ जोड़ते रहे टीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed