फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Probe into Minister of State's SC certificate reaches decisive stage

MP News: राज्यमंत्री के एससी प्रमाण-पत्र की जांच निर्णायक दौर में, गांवों में डुगडुगी पिटवाकर मांग रहे साक्ष्य

Fri, 03 Jul 2026 09:43 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 09:43 PM IST
सार

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र विवाद की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति ने ग्रामीणों से साक्ष्य मांगे हैं और 6 जुलाई को प्रतिमा बागरी को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है। हाईकोर्ट के निर्देश पर चल रही जांच की रिपोर्ट पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन
Probe into Minister of State's SC certificate reaches decisive stage
मंत्री प्रतिमा बागरी की जाति संबंधी मामले में जांच जारी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के अनुसूचित जाति (एससी) प्रमाण-पत्र को लेकर चल रहे विवाद में जांच प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति के निर्देश पर सतना जिले के नागौद तहसील क्षेत्र के गांवों में सार्वजनिक सूचना जारी कर लोगों से इस मामले से जुड़े तथ्य और साक्ष्य उपलब्ध कराने की अपील की जा रही है। प्रशासन ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए डुगडुगी पिटवाकर ग्रामीणों को सूचना देने के साथ-साथ पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई है।

विज्ञापन


गांवों में सार्वजनिक मुनादी, लोगों से मांगी गई जानकारी
शुक्रवार को नागौद तहसील के ग्राम वसुधा में प्रशासनिक अमले ने डुगडुगी पिटवाकर ग्रामीणों को राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति की जांच की जानकारी दी। मुनादी के माध्यम से बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के पास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की जाति से संबंधित कोई दस्तावेज, अभिलेख या अन्य तथ्य उपलब्ध हों, तो वे उन्हें समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रशासन के अनुसार शनिवार को ग्राम हरदुआ, मझोल और वसुधा में भी इसी प्रकार सार्वजनिक सूचना का प्रसार किया जाएगा। इसके लिए संबंधित राजस्व अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जाति प्रमाण पत्र मामले में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को नोटिस, 6 जुलाई को छानबीन समिति ने किया तलब
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों में भी चस्पा किए गए नोटिस
जांच प्रक्रिया के तहत राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति द्वारा जारी इश्तहार की प्रतियां नागौद तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि जांच से जुड़ी सूचना अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और यदि किसी के पास कोई महत्वपूर्ण जानकारी हो तो वह समिति को उपलब्ध कराई जा सके।

6 जुलाई को मंत्री को देना होगा जवाब
समिति ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को नोटिस जारी कर 6 जुलाई 2026 को अनुसूचित जाति विकास आयुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सतना कलेक्टर को नोटिस की विधिवत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि जांच प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ सके।

कांग्रेस नेता की याचिका से शुरू हुआ विवाद
यह पूरा मामला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार द्वारा दायर याचिका के बाद सामने आया। याचिका में आरोप लगाया गया कि प्रतिमा बागरी ने अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर सतना जिले की आरक्षित रैगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और बाद में मंत्री बनीं, जबकि बागरी समुदाय क्षेत्र में अनुसूचित जाति की सूची में शामिल नहीं है। याचिका में यह भी दावा किया गया कि प्रतिमा बागरी राजपूत/ठाकुर समुदाय से संबंधित हैं, इसलिए उनका एससी प्रमाण-पत्र वैध नहीं माना जा सकता।


ये भी पढ़ें- प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में हाईकोर्ट सख्त, 60 दिन में जांच पूरी करने के आदेश

हाईकोर्ट के निर्देश पर चल रही जांच
मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद समिति ने शिकायतकर्ता, प्रतिमा बागरी और अन्य संबंधित पक्षों को साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर देते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।

जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
फिलहाल पूरा मामला राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति के विचाराधीन है। समिति दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों, प्रशासनिक अभिलेखों और स्थानीय स्तर से प्राप्त होने वाले साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई तय होगी। मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर नजरें जांच के निष्कर्ष पर टिकी हुई हैं।

Photo Title

गांवों में पिटवाई जा रही डुगडुगी।

 

Photo Title

गांवों में पिटवाई जा रही डुगडुगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed