पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rs 350-crore Bagaha bypass road starts crumbling within two years; video goes viral on social media.

Satna News: दो साल में उखड़ने लगी 350 करोड़ की बगहा बायपास सड़क, लोग परेशान; कांग्रेस ने उठाए सवाल

Mon, 06 Jul 2026 07:00 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 07:00 PM IST
सार

सतना का 350 करोड़ रुपये की लागत से बना बगहा बायपास दो साल में ही कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। कांग्रेस ने निर्माण में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। एनएच विभाग ने मरम्मत कार्य जारी होने की बात कही, जबकि स्थानीय लोगों ने जवाबदेही की मांग उठाई।

विज्ञापन
Rs 350-crore Bagaha bypass road starts crumbling within two years; video goes viral on social media.
सतना बगहा बायपास की हालत खराब हो रही। - फोटो : credit

विस्तार

सतना जिले में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया बगहा बायपास रोड एक बार फिर सुर्खियों में है। लगभग दो वर्ष पहले तैयार हुई यह सड़क अब कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। सड़क पर बने गड्ढे, उखड़ती डामर की परत और कुछ हिस्सों में दिखाई दे रही दरारों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। कांग्रेस ने सड़क की बदहाली को लेकर सरकार और निर्माण एजेंसी पर निशाना साधते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन


350 करोड़ की परियोजना पर उठे सवाल
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 50 किलोमीटर लंबे बगहा बायपास का निर्माण कराया गया था। इस सड़क का उद्देश्य शहर के यातायात का दबाव कम करना और भारी वाहनों के आवागमन को सुगम बनाना था। लेकिन निर्माण के कुछ ही वर्षों के भीतर सड़क की खराब होती स्थिति ने परियोजना की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में बढ़ी नाराजगी
बायपास से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क कई स्थानों पर उखड़ चुकी है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि सड़क पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं भी पर्याप्त नहीं हैं। कई जगह संकेतक, बैरिकेडिंग, सर्विस लेन और रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी के सीहोर में दर्दनाक हादसा:  ट्रक और बुलेरो की बीच हुई भीषण टक्कर, पांच की मौत; मौके पर मची चीख-पुकार

कांग्रेस का सरकार पर हमला
कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सड़क की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क का इतनी जल्दी जर्जर हो जाना निर्माण में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। पार्टी ने यह भी सवाल उठाया कि जब इस मार्ग से लगातार टोल टैक्स की वसूली की जा रही है तो उसके रखरखाव पर अपेक्षित ध्यान क्यों नहीं दिया गया।


विभाग ने मरम्मत कार्य की दी जानकारी
मामले में कार्यपालन यंत्री, एनएच पीडब्ल्यूडी रीवा, भूपेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि सतना-बेला मार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज में एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसी कारण वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक डायवर्शन मार्ग बनाया गया है ताकि यातायात प्रभावित न हो। कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर पुनः उस मार्ग को संचालित कराया जाएगा।

जांच और जवाबदेही की मांग
सड़क की स्थिति को लेकर अब विपक्ष के साथ-साथ आम नागरिक भी निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही या वित्तीय अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और निर्माण कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल सड़क की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों ने करोड़ों रुपये की इस परियोजना की कार्यप्रणाली पर बहस छेड़ दी है।

Photo Title

सतना बगहा बायपास की हालत खराब हो रही।

 

Photo Title

सतना बगहा बायपास की हालत खराब हो रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed