सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satna News: Illegal clinic was running in samosa shop Health department team seized

Satna News: समोसे की दुकान में चल रहा था अवैध क्लीनिक, अंदर घुसते ही सन्न रह गई स्वास्थ्य विभाग की टीम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 25 Oct 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक डॉ. देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि टीम के साथ छापेमार कार्रवाई कर बिना लेबल की दवाइयां जब्त की गई हैं। साथ ही अवैध क्लीनिक को सील कर दिया गया है।

Satna News: Illegal clinic was running in samosa shop Health department team seized
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सतना में समोसे की दुकान में चल रहे एक अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दुकान को एक झोलाछाप महिला डॉक्टर संचालित कर रही थी। शिकायत मिलने पर सतना स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा और बड़ी मात्रा में बिना लेबल की दवाइयां जब्त की गईं।

Trending Videos


दरअसल, मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर कस्बे का है। स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि लंबे समय से बिरसिंहपुर स्थित पार्वती मंदिर के पीछे एक अवैध क्लीनिक संचालित है, जो समोसे की दुकान में चल रहा है। बताया गया कि महीने में दो से तीन दिन एक महिला यहां मरीजों का इलाज करती हैं और बड़ी मात्रा में दवाइयां भी मरीजों को इसी क्लीनिक से उपलब्ध कराती हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार क्लीनिक पर छापेमार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के अंदर घुसते ही हैरान रह गई टीम
स्वास्थ्य विभाग की टीम जब दुकान के अंदर पहुंची तो वहां मरीजों की भीड़ मिली और झोलाछाप महिला डॉक्टर के पास बड़ी संख्या में दवाइयां भी मिलीं। ज्यादातर दवाइयों पर लेबल नहीं लगे हुए थे, जिनके सैंपल कलेक्ट कर लिए गए हैं। पूछताछ पर महिला झोलाछाप डॉक्टर किसी भी प्रकार का सर्टिफिकेट देने में असमर्थ रही, जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

क्लीनिक को किया गया सील
स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक डॉ. देवेंद्र मिश्रा ने  बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि एक महिला महीने में दो दिन यहां आकर अवैध रूप से क्लीनिक चलाती है और लोगों का इलाज करती है। हमने टीम के साथ मिलकर छापेमार कार्रवाई की है। बिना लेबल की दवाइयां जब्त कर उनके सैंपल ले लिए गए हैं। साथ ही कार्रवाई करते हुए अवैध क्लीनिक को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed