{"_id":"66dc46c8d80951a6670284de","slug":"satna-news-suspicious-death-of-16-cows-in-ledra-village-causes-panic-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: लेदरा गांव में 16 गायों की संदिग्ध मौत, जहरीला चारा खाने का शक, अधिकारियों ने दफनाए मृत पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: लेदरा गांव में 16 गायों की संदिग्ध मौत, जहरीला चारा खाने का शक, अधिकारियों ने दफनाए मृत पशु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार
सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र के लेदरा गांव में 16 गायें मृत पाई गईं, जिससे हड़कंप मच गया। प्रशासन का अनुमान है कि गायों की मौत जहरीला चारा खाने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में घास पर दवा के छिड़काव की पुष्टि हुई है, जिससे गायों की मृत्यु हुई।
चारा खाती हुए गाय (प्रतिकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक खेत में 16 गाय मृत पाए जाने से हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर पहुंचे आला अधिकारियों ने गायों का पोस्टमार्टम कराया और उन्हें जमीन में दफन करवा दिया। सतना जिला प्रशासन का अनुमान है कि जहरीला चारा खाने से गायों की मौत हुई है।
Trending Videos
पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि की है कि घास में किसी दवा का छिड़काव किया गया था और इस घास को खाने की वजह से इन जानवरों की मौत हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जहरीली घास कहां पर थी और किसके खेत की थी। घटना सतना जिले के धारकुंडी थाना का अंतर्गत आने वाले ग्राम लेदरा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धारकुंडी थाना प्रभारी अभिषेक पांडे के जानकारी अनुसार शुक्रवार की देर रात सोशल मीडिया में मृत गायों की तस्वीर वायरल हो रही थी। मौके पर पहुंचकर देखने पर 16 गोवंश मृत अवस्था में पाए गए। मृत गायों के संबंध में बताया जाता है कि यह आवारा थी। इनका कोई पलक नहीं था। जंगल में यूं ही खुले घूमती रहती थी।
लेदरा गांव में मृत अवस्था में मिले मवेशियों का मझगवां के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया। देर रात पीएम होने के पश्चात सभी गोवंश को दफना दिया है। क्योंकि उनके शरीर में काफी जहर फैला हुआ था। ऐसे में यदि वन्य जीव उन्हें खाते तो उन्हें भी नुकसान पहुंच सकता था। लिहाजा सभी गायों के शव जेसीबी से गड्ढा कर दफना दिए गया है।

कमेंट
कमेंट X