सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satna police solved the case in 12 hours and revealed it

Satna News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए की हत्या, सतना पुलिस ने 12 घंटे में केस सुलझाकर किया खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 03 Nov 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Satna News: सतना के कोठी इलाके में एक महिला की दर्दनाक तरीके से हत्या का मामला सामने आया था। महिला की लाश उसके घर के आंगन में मिली थी। पुलिस जांच में पता चला कि उसके जेठ के बेटे सुनील यादव ने उसे मारा था। विवाद का कारण एक छोटे से चाटा मारने की घटना थी।

Satna police solved the case in 12 hours and revealed it
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

जिले के कोठी इलाके में एक महिला की उसके ही घर में हत्या हुई। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मामले को सुलझा लिया। महिला के भतीजे ने ही उसकी हत्या की थी। वजह थी एक महीने पहले बच्ची को मारा गया एक थप्पड़। पूरा मामला सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा का है। यहां अहिरान टोला में रहने वाली सुनैना यादव की लाश उनके ही घर के आंगन में मिली। उनके शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो कई हैरान करने वाले खुलासे हुए।

Trending Videos


जांच में पता चला कि सुनैना यादव अपने पति संजय यादव और 2 बच्चों के साथ रहती थीं। करीब 1 महीने पहले उनके जेठ संतोष यादव के बेटे सुनील यादव ने सुनैना की बच्ची को थप्पड़ मार दिया था। इस बात पर दोनों में विवाद हुआ था। सुनील इस बात से नाराज था और बदला लेने की फिराक में था। मौका पाकर उसने सुनैना पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह घर की दीवार फांदकर खेतों की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शुरुआत से ही सुनील पर शक था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसे ग्राम रमपुरा स्थित एक नाले के पास से पकड़ लिया। शुरू में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी सुनील यादव (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed