{"_id":"66e42e76dd33824dcc0b2495","slug":"satna-principal-was-chatting-with-his-feet-on-table-and-children-were-seen-cleaning-with-brooms-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"देख लो सरकार: सतना में प्रिसिंपल साहब टेबल पर पैर रख गप्पे लड़ा रहे थे...और बच्चे झाड़ू लेकर सफाई करते दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देख लो सरकार: सतना में प्रिसिंपल साहब टेबल पर पैर रख गप्पे लड़ा रहे थे...और बच्चे झाड़ू लेकर सफाई करते दिखे
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 13 Sep 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कभी बच्चों से बर्तन धुलवाया जाता है तो कभी झाड़ू लगवाने का मामला सामने आता है। ऐसा ही एक मामला सतना जिले से सामने आया है, जहां छात्रों से स्कूल में झाड़ू लगवाया जा रहा था।
टेबल पर पैर रखकर बैठे प्राचार्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा नौनिहालों को शिक्षित करने के लिए जगह-जगह स्कूल खोले जा रहे हैं। और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बात की जा रही है। लेकिन इन सब बातों से बेखबर कुछ स्कूल ऐसे हैं, जहां पर प्राचार्य की मनमानी के चलते नौनिहालों के हाथ में झाड़ू पकड़ा दी जाती है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
Trending Videos
दरअसल, यह पूरा मामला विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय उचेहरा के अंतर्गत हाईस्कूल लोहरौरा का बताया जा रहा है। जहां पर प्राचार्य टेबल पर पैर रखकर गप्पे लड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे मामले में तरह-तरह के प्रश्न उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में झाड़ू लगाते दिखे बच्चे
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विद्यालय में छात्रों के द्वारा झाड़ू भी लगवाई जाती है। जो प्रतिदिन का नियम हो गया है। वहीं, इस बात पर जोर दिया जाता है कि यहां पर कोई सफाई कर्मचारी नहीं है, जिसके चलते नौनिहालों से झाड़ू लगवाई जाती है। लेकिन शासन के द्वारा इस तरह के कोई आदेश नहीं दिए गए हैं कि नौनिहालों से झाड़ू लगवाई जाए। मगर यहां पर पूरा मामला उलटा दिखाई दे रहा है और हाईस्कूल लोहरौरा में छात्रों से झाड़ू लगवाई जा रही है। इस तरह का वीडियो लगातार सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।
मामला सज्ञान में आया है करेंगे कार्रवाई
जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित ने बताया कि यह वीडियो हमने देखा है, वीडियो में कुछ बच्चे झाड़ू लेकर साफ सफाई भी कर रहे है, कक्षाओं में पानी भी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। इस संबंध में प्राचार्य से जानकारी लेकर जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वो की जाएगी।
साथ ही वीडियो में प्राचार्य भी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और जो उनके बैठने का तरीका है, जो निश्चित तौर पर प्राचार्य के बच्चों के सामने कक्षा में पैर ऊपर करके बैठना उचित नहीं है। इस संबंध में हम जानकारी लेकर जो भी निश्चित कार्रवाई होगी वो की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X