पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Theft again at Satna's Ghazipur Devi Temple; miscreants make off with over 25 kg of silver carvings.

Satna News: गाजीपुर देवी मंदिर में फिर हुई चोरी, 25 किलो से अधिक चांदी की नक्काशी ले गए चोर

Fri, 03 Jul 2026 02:40 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 02:40 PM IST
सार

सतना के सिंहपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गाजीपुर देवी मंदिर में एक महीने के भीतर दूसरी बार चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोर इस बार मंदिर से 25 किलो से अधिक चांदी की नक्काशी उखाड़कर ले गए। 

विज्ञापन
Theft again at Satna's Ghazipur Devi Temple; miscreants make off with over 25 kg of silver carvings.
लाखों की चांदी पार

विस्तार

सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर के समीप स्थित प्रसिद्ध गाजीपुर देवी मंदिर में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। एक महीने के भीतर दूसरी बार चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए इस बार करीब 25 किलो से अधिक चांदी की नक्काशी चोरी कर ली। लगातार दूसरी घटना ने न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।
विज्ञापन


पहली चोरी का खुलासा नहीं, फिर सक्रिय हो गए चोर
ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक महीने पहले भी इसी मंदिर में चोरों ने बड़ी मात्रा में चांदी चोरी की थी। उस मामले में सिंहपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन अब तक न तो चोरी का खुलासा हो सका और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने दोबारा मंदिर को निशाना बनाया और इस बार बची हुई चांदी की नक्काशी भी उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट
गाजीपुर देवी मंदिर आसपास के कई गांवों के लोगों की कुलदेवी का मंदिर माना जाता है। यहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में लगी चांदी की नक्काशी शिवराजपुर निवासी एवं महाराष्ट्र के उद्योगपति रुद्र प्रताप त्रिपाठी ने श्रद्धाभाव से अपने खर्च पर कराई थी। अब इस धार्मिक स्थल पर लगातार दूसरी बार हुई चोरी से लोगों में गहरा दुख और नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बोले- सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनका आरोप है कि पुलिस यदि पहली चोरी के आरोपियों तक पहुंच जाती, तो दूसरी घटना को रोका जा सकता था। लगातार दो बार चोरी होने से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल भी बन गया है।

पुलिस अधीक्षक से करेंगे शिकायत
घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि वे चोरी का शीघ्र खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी और मंदिर में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।


ये भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम को फिलहाल राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलने के बाद सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल लगातार दूसरी चोरी ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है और लोग पुलिस की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

लाखों की चांदी पार

लाखों की चांदी पार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed