फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Three Children Drown in Water-Filled Pit in Ichhawar, Two Siblings Among the Dead

इछावर में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबे तीन बच्चे, तीनों की मौत; इसमें दो सगे भाई थे

Wed, 19 Aug 2026 05:10 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 05:10 PM IST
सार

सीहोर जिले के इछावर में मोगरा रोड पर बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। तीनों नहाने के लिए गड्ढे में उतरे थे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे और संभावित लापरवाही की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
MP News: Three Children Drown in Water-Filled Pit in Ichhawar, Two Siblings Among the Dead
खेलते-खेलते मौत के गड्ढे तक पहुंचे मासूम

विस्तार

सीहोर जिले के इछावर में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मोगरा रोड पर बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। तीनों बच्चे वार्ड नंबर 12 के निवासी थे। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन


नहाने उतरे थे तीनों बच्चे
पुलिस के अनुसार तीनों बच्चे खेलते-खेलते मोगरा रोड पर बने पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान वे नहाने के लिए गड्ढे में उतर गए। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण तीनों बच्चे उसमें डूब गए। काफी देर तक बच्चों के दिखाई नहीं देने पर परिजन उनकी तलाश में जुटे।
विज्ञापन


तलाश के दौरान पानी में दिखे शव
बच्चों की तलाश करते हुए परिजनों की नजर पानी से भरे गड्ढे पर गई। इसी दौरान पानी में बच्चों के शव तैरते दिखाई दिए। यह दृश्य सामने आते ही मौके पर मातम पसर गया। परिजनों ने बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर 
मृतकों की पहचान 12 वर्षीय प्रशांत पिता सुभाल, 10 वर्षीय पृथ्वीराज पिता सुभाल और 11 वर्षीय दीक्षांत पिता अखलेश के रूप में हुई है। प्रशांत और पृथ्वीराज सगे भाई थे। तीनों बच्चे इछावर के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले थे। दो सगे भाइयों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ये भी पढ़ें- अधिकारी भी हैरान: कलेक्ट्रेट में डॉगी मास्क पहनकर पहुंचा युवक, खंडवा नगर निगम पर बधियाकरण में घोटाले का आरोप

मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे
इछावर थाना प्रभारी रामबाबू राठौर ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे की परिस्थितियों का जायजा लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

पुलिस की नजर अब गड्ढे की जिम्मेदारी पर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि हादसे में इछावर के वार्ड नंबर 12 के तीन बच्चों की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि गड्ढे के निर्माण, उसकी वर्तमान स्थिति और संभावित लापरवाही सहित हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की वैधानिक जांच की जा रही है।


जिम्मेदारों की भूमिका की भी होगी पड़ताल
हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि मोगरा रोड पर बने इस पानी से भरे गड्ढे की सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम किए गए थे। क्या गड्ढे के आसपास चेतावनी संकेत, बैरिकेडिंग या सुरक्षा व्यवस्था थी? पुलिस अब इन सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय होने की संभावना है।

मासूमों की मौत से इलाके में पसरा मातम
तीन बच्चों की एक साथ मौत की खबर से इछावर के वार्ड नंबर 12 में शोक की लहर है। परिजन बच्चों के शवों से लिपटकर बिलखते रहे। कुछ ही देर पहले खेलते और हंसते नजर आ रहे मासूमों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। बारिश के पानी से भरे खुले गड्ढे अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed