{"_id":"6a7725c7aff028eca90f62d0","slug":"sehore-news-grandson-kills-80-year-old-grandfather-bilkisganj-police-solve-murder-in-24-hours-sehore-news-c-1-1-noi1381-4589673-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: दादा की रोक-टोक से तंग आकर पोते ने कर दी हत्या, फिर खोजने की करता रहा नाटक; पुलिस ने ऐसे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: दादा की रोक-टोक से तंग आकर पोते ने कर दी हत्या, फिर खोजने की करता रहा नाटक; पुलिस ने ऐसे पकड़ा
Sat, 08 Aug 2026 07:42 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:42 PM IST
सार
सीहोर के खुटियाखेड़ी गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का बिलकिसगंज पुलिस ने महज एक दिन में खुलासा किया। पुलिस पूछताछ में पोते सुमित वर्मा ने हत्या कबूल की।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के बिलकिसगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खुटियाखेड़ी में 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने महज एक दिन में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के 26 वर्षीय पोते सुमित वर्मा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने दादा की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
खेत पर बने मकान में मिला था शव
घटना 6 अगस्त 2026 की है। ग्राम खुटियाखेड़ी स्थित खेत पर बने मकान में 80 वर्षीय हरिनारायण वर्मा का शव मिला था। मृतक के मुंह और गले पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई गई। सूचना पर बिलकिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को वैज्ञानिक तरीके से जांच कर आरोपी तक पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पढ़ें: मटन का पहला निवाला और दिखा मरा हुआ चूहा, खंडवा के 25 साल पुराने होटल पर गंभीर आरोप; जांच शुरू
विज्ञापन
पोस्टमार्टम और पूछताछ से खुला राज
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और बयानों का विश्लेषण करने पर संदेह मृतक के पोते सुमित वर्मा पर गया। पूछताछ के दौरान उसके बयान बार-बार बदलते रहे। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने दादा की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
रोक-टोक से था नाराज
एसडीओपी सीहोर पूजा शर्मा के अनुसार, आरोपी सुमित वर्मा (26) पिता महेश वर्मा, दादा द्वारा उसकी निजी जिंदगी में रोक-टोक करने और परिजनों को उसकी बातें बताने से नाराज था। घटना वाले दिन वह दादा के साथ खेत पर बने मकान में अकेला था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद करता रहा तलाश का नाटक
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने शव को खाट पर लिटाकर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद वह सामान्य व्यवहार करता रहा। शक से बचने के लिए उसने परिजनों के साथ मिलकर दादा की तलाश करने का भी नाटक किया। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
