{"_id":"68cb9dadb9f3f5ec7d02cedb","slug":"day-old-body-of-missing-woman-found-in-a-well-in-jaisinghnagar-investigation-underway-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3418600-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: कुएं में मिली आठ दिन पुरानी लाश निकली लापता महिला की, संदिग्ध मान पुलिस जुटी जांच में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: कुएं में मिली आठ दिन पुरानी लाश निकली लापता महिला की, संदिग्ध मान पुलिस जुटी जांच में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में आठ दिन से लापता महिला सावित्री (32) का शव सरवारी गांव के कुएं में मिला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस गुम इंसान दर्ज कर खोज कर रही थी। शव की पहचान कपड़ों से हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट होगा।
मौके पर मौजूद पुलिस।
विज्ञापन
विस्तार
घर से लापता महिला का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लाश लगभग आठ दिन पुरानी बताई गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। जब महिला घर से लापता हुई थी, तो परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, पुलिस ने मामले में गुम इंसान दर्ज कर लापता महिला की तलाश में जुटी थी।
Trending Videos
ये भी पढ़ें- पत्नी और बेटी पर बका से जानलेवा हमला, पहले मां को मारा; बेटी बचाने आई तो उस पर भी किया हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के भटीगंवा खुर्द गांव की रहने वाली महिला सावित्री पति बृजभान सिंह (32) का शव उसके घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित सरवारी गांव में एक कुएं में मिला है। पुलिस के अनुसार सावित्री 8 सितंबर से घर से लापता थी। जिसके बाद से परिजन महिला की तलाश कर रहे थे। परिजनों ने महिला के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर विवेचना शुरू कर लापता महिला की तलाश शुरू की। बुधवार शाम को पुलिस को जानकारी मिली कि
सरवारी गांव में स्थित एक कुएं में लगभग आठ दिन पुरानी लाश मौजूद है, जो महिला की है।
ये भी पढ़ें- शिप्रा में फिर आई बाढ़ से रामघाट क्षेत्र में कई मंदिर जलमग्न, अब तक 34 इंच बारिश, आज भी यलो अलर्ट
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान करवाई गई थी। कपड़े एवं अन्य वस्तुओं से शव की पहचान सावित्री के रूप में हुई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम किया है। अपनी पड़ताल शुरू की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला की दिमागी हालत कुछ कमजोर थी।

कमेंट
कमेंट X