शहडोल में गजराज का तांडव: खेत में सो रहे किसान को हाथी ने कुचला, परिवार के सामने हुई दर्दनाक मौत
शहडोल जिले के केशवाही वन परिक्षेत्र के गिरवा गांव में जंगली हाथी के हमले से 50 वर्षीय किसान छोटे लाल की दर्दनाक मौत हो गई। किसान अपने परिवार के साथ खेत में बने घर में रुका हुआ था, तभी देर रात हाथी गांव में घुस आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के केशवाही वन परिक्षेत्र अंतर्गत गिरवा गांव में जंगली हाथी के हमले से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि किसान खेत में बने मकान में परिवार के साथ मौजूद था, तभी अचानक हाथी वहां पहुंच गया। परिवार के अन्य सदस्य तो किसी तरह भाग निकले, लेकिन किसान हाथी की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खेत में परिवार के साथ रुका था किसान
जानकारी के अनुसार घटना अमलाई थाना क्षेत्र के कुदरा टोला गिरवा गांव की है। मृतक की पहचान छोटे लाल पिता बलवीर सिंह उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। बुधवार रात अनूपपुर जिले की सीमा से एक हाथी गांव की ओर पहुंचा था। छोटे लाल अपने खेत में बने घर में परिवार के साथ रुका हुआ था। देर रात हाथी की आहट सुनते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग जान बचाकर भागने में सफल रहे, लेकिन छोटे लाल समय पर बाहर नहीं निकल पाया और हाथी ने उसे कुचल दिया।
घटना के बाद गांव में दहशत
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अमलाई थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई। ग्रामीणों में हाथी को लेकर भारी भय का माहौल है। लोग रात के समय खेतों और जंगल की ओर जाने से डर रहे हैं। केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से एक हाथी अनूपपुर और शहडोल जिले की सीमा पर घूम रहा था। वन विभाग द्वारा लगातार मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। बावजूद इसके हाथी अचानक गांव के अंदर पहुंच गया और यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि हाथी ने एक मवेशी को भी कुचलकर मार दिया है।
ये भी पढ़ें- रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गर्भवती बहू ने लगाई फांसी, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप
20 किलोमीटर दूर पहुंचा हाथी
वन विभाग के अनुसार घटना के बाद हाथी करीब 20 किलोमीटर दूर अटरिया क्षेत्र की ओर निकल गया है। विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। वहीं मृतक परिवार को तत्काल सहायता राशि और मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X