फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol Wild Elephant Separates from Herd and Wanders Into Madhya Pradesh from Chhattisgarh Alert Issued

शहडोल के जंगल में पहुंचा जंगली हाथी: झुंड से बिछड़कर छत्तीसगढ़ के रास्ते आया; गांवों में मुनादी, टीमें तैनात

Mon, 05 Oct 2026 03:19 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 03:19 PM IST
सार

शहडोल के केशवाही वन परिक्षेत्र में सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ की ओर से एक जंगली हाथी पहुंच गया। झुंड से बिछड़ा यह हाथी तेंदूटोला क्षेत्र के जंगल में मौजूद है। वन विभाग ने निगरानी के लिए टीमें तैनात करने के साथ आसपास के गांवों में मुनादी कराई है और ग्रामीणों को जंगल की ओर अकेले नहीं जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Shahdol Wild Elephant Separates from Herd and Wanders Into Madhya Pradesh from Chhattisgarh Alert Issued
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शहडोल जिले के केशवाही वन परिक्षेत्र के जंगलों में सोमवार सुबह एक जंगली हाथी के पहुंचने से वन विभाग सतर्क हो गया। हाथी अपने झुंड से बिछड़कर छत्तीसगढ़ के रास्ते शहडोल जिले की सीमा में पहुंचा है। हाथी की लोकेशन रमना कनेर के पास तेंदूटोला क्षेत्र में मिली है। इसके बाद वन विभाग की टीमों ने उसकी निगरानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी ने बताया कि हाथी सोमवार सुबह करीब चार बजे शहडोल जिले की सीमा में दाखिल हुआ। यह हाथी अकेला है और छत्तीसगढ़ की ओर से तेंदूटोला होते हुए केशवाही के जंगल में पहुंचा है। विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में रहते हुए हाथी ने कुछ घरों में तोड़फोड़ भी की है। फिलहाल हाथी की लगातार निगरानी की जा रही है और उसके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

गांवों में कराई जा रही मुनादी
हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी शुरू करा दी है। ग्रामीणों को हाथी की लोकेशन की जानकारी देते हुए जंगल की ओर नहीं जाने और सतर्क रहने की अपील की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हाथी के आबादी क्षेत्र में आने की स्थिति में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गजरक्षक एप से भी मिलेगी जानकारी
हाथी की निगरानी के लिए वन विभाग ने कई टीमें गठित की हैं। टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर हाथी के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। साथ ही, जिन लोगों के मोबाइल में गजरक्षक एप डाउनलोड नहीं है, उनके मोबाइल में एप डाउनलोड कराया जा रहा है। इसके जरिए भी ग्रामीणों को हाथी की मौजूदगी और सतर्कता से संबंधित संदेश दिए जाएंगे। रेंजर ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा विभाग की पहली प्राथमिकता है। टीम लगातार हाथी पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि हाथी के जंगल में होने के कारण वे अकेले जंगल की ओर न जाएं और किसी भी तरह की सूचना मिलने पर वन विभाग को तत्काल जानकारी दें।



ये भी पढ़ें- एमपी: शिक्षक भर्ती पर राहुल गांधी ने सीएम मोहन को लिखा पत्र, कहा- एक लाख पद खाली तो इतनी कम भर्ती क्यों?

पहले भी केशवाही पहुंच चुका है हाथी
केशवाही क्षेत्र में हाथी के पहुंचने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी क्षेत्र में हाथी पहुंच चुका है, जिसके बाद वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed