{"_id":"68d413c0c1287bace104936c","slug":"fake-marriage-bureau-busted-two-arrested-computers-laptops-and-24-mobile-phones-seized-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3444189-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, दो जालसाज गिरफ्तार, कंप्यूटर-लैपटॉप के साथ 24 मोबाइल भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, दो जालसाज गिरफ्तार, कंप्यूटर-लैपटॉप के साथ 24 मोबाइल भी जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
सार
गुरुनानक चौक स्थित होटल कर्मभूमि में चल रहे “सात फेरे रिश्ते प्वाइंट” नामक मैरिज ब्यूरो के नाम पर ठगी का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर 21 लाख से अधिक का सामान जब्त किया। मास्टरमाइंड योगीराज फरार है। जनवरी से शुरू संस्थान ने एक भी शादी नहीं कराई।
जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
विस्तार
शहर के मध्य क्षेत्र में चल रहे एक कथित मैरिज ब्यूरो का साइबर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह ब्यूरो शादी कराने के बजाय ठगी का रैकेट चला रहा था। कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरुनानक चौक स्थित होटल कर्मभूमि के भवन में संचालित “सात फेरे रिश्ते प्वाइंट” पर दबिश देकर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिलासपुर निवासी शिवम साहू और मुंगेली निवासी दामेंद्र साहू शामिल हैं। इस मामले का मास्टरमाइंड योगीराज (बिलासपुर) फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
Trending Videos
पुलिस ने छापेमारी के दौरान होटल स्थित कॉल सेंटर से 24 मोबाइल फोन, 23 कंप्यूटर, की-बोर्ड, माउस, रजिस्टर, कुर्सी-टेबल और नकद 14,750 रुपये सहित करीब 21 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया। आरोपियों पर धारा 318-4, 351-2, 3-5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शैतानी करतूत: औरतों की कब्र खोदता, नग्न होकर उनके बाल काटकर करता था तंत्र क्रिया; इस कांड के पीछे थी ये हसरत
इस तरह करते थे ठगी
पुलिस जांच में सामने आया कि यह संस्थान केवल नाम मात्र का मैरिज ब्यूरो था। यहां 20 कंप्यूटरों का सेटअप लगाकर 15-20 लड़कियों को नौकरी पर रखा गया था। मास्टरमाइंड योगीराज वैध मैट्रिमोनी साइट्स से लड़कियों के प्रोफाइल जुटाकर भेजता था। इसके बाद युवकों को फोन कर शादी के लिए प्रोफाइल दिखाए जाते और 1,000 से 30,000 रुपये तक शुल्क लिया जाता। शुल्क लेने के बाद कहा जाता कि सामने वाला रिश्ता स्वीकार नहीं कर रहा।
इसी तरह बार-बार नई प्रोफाइल दिखाकर लोगों को ठगा जाता। कुंवारे युवकों से लड़कियों की फोटो दिखाकर विश्वास जीतते और पैसे ऐंठ लेते। सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि जनवरी से शुरू हुए इस संस्थान ने एक भी शादी नहीं कराई।
ये भी पढ़ें- महाकाल में 'पाबंदी': मंदिर में मीडियाकर्मियों के प्रवेश के नए नियम, प्रोटोकॉल परमिशन नहीं तो अंदर जाना मुश्किल
ऐसे हुआ पर्दाफाश
यह ठगी उस समय उजागर हुई जब पीड़ित सत्य प्रकाश गुप्ता से शादी कराने के नाम पर 1 लाख रुपये वसूल लिए गए। शादी न होने पर विरोध करने पर उसे 60 हजार रुपये लौटा दिए गए, लेकिन बाकी रकम देने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल और कोतवाली थाने में शिकायत की। जांच के दौरान रैकेट की सच्चाई सामने आई। कोतवाली टीआई राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपियों से मिले दस्तावेज़ और बैंक डिटेल की जांच की जा रही है। पुलिस अब फरार मास्टरमाइंड योगीराज की तलाश में दबिश दे रही है।

कमेंट
कमेंट X