{"_id":"69c613242f14c3773503fd88","slug":"life-lost-to-speed-4-year-old-girl-dies-a-painful-death-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4096089-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: सड़क पार कर दादा के घर जा रही बच्ची को बाइक सवार ने ठोंका, अस्पताल में चार साल की मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: सड़क पार कर दादा के घर जा रही बच्ची को बाइक सवार ने ठोंका, अस्पताल में चार साल की मासूम की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल के जैतपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 4 वर्षीय सनाया खान की मौत हो गई। सड़क पार करते समय घायल बच्ची ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा। आरोपी चालक फरार है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
शहडोल के जैतपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 4 वर्षीय सनाया खान की मौत हो गई। सड़क पार करते समय घायल बच्ची ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा। आरोपी चालक फरार है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
घटना के बाद सीसीटीवी में कैद बाइक सवार।
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट ऑफिस के पास रहने वाली चार वर्षीय सनाया खान पिता महबूब खान अपने घर से निकलकर सड़क पार कर दूसरी ओर स्थित अपने दादा के घर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात बाइक ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची सड़क पर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद बाइक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसा होते देख आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 30 फीट उछले युवक, एक की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी जैतपुर जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि सनाया खान अपने घर से सड़क पार कर रही थी तभी अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। परिजन उसे इलाज के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिनके आधार पर अज्ञात बाइक और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक वाहन और चालक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

कमेंट
कमेंट X