सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Not wearing a helmet cost the young man dearly; the court ordered his arrest.

Shahdol News: हेलमेट न लगाना पड़ा युवक को महंगा, दो साल बाद हुआ गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 22 Sep 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार

गोहपारू के दीपक चौधरी को बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 2023 में 300 रुपये का जुर्माना लगा था। उसने ये राशि जमा नहीं की। इसके बाद पुलिस ने आगे कार्रवाई की। कोर्ट से वारंट जारी हुआ। पुलिस ने दीपक को दो साल बाद गिरफ्तार किया। न्यायालय में उसकी पेशी हुई। इसके बाद उसको 1000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा तब जाकर उसकी  रिहाई हो पाई। 

Not wearing a helmet cost the young man dearly; the court ordered his arrest.
यातायात पुलिस ने युवक को घर से किया गिरफ्तार।
विज्ञापन

विस्तार

एक युवक को मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट न लगाना इतना महंगा पड़ जाएगा उसने कभी सोचा नहीं था । दो साल बाद  पुलिस युवक के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार किया है। सोमवार को युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उस पर न्यायालय ने जुर्माना लगाया। जुर्माने की राशि जमा करने के बाद युवक को न्यायालय से छोड़ा गया है।

Trending Videos


दो साल पहले 300 का हुआ था जुर्माना
दो साल पहले यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग लगाई थी, जिसमें यातायात नियम का पालन ना करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही थी। तभी गोहपारू थाना क्षेत्र के दियापीपर का रहने वाला एक युवक बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। जिसे यातायात पुलिस ने रोका, बिना हेलमेट बाइक चलाने पर पुलिस ने उस पर कार्रवाई की। यातायात थाना प्रभारी शिवेंद्र राम भगत ने बताया कि दीपक चौधरी नामक युवक मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट नहीं लगाया हुआ था, 15 सितंबर 2023 को यातायात पुलिस ने उस पर कार्रवाई की, और 300 रुपए का चालान काटा। उस दौरान दीपक के पास जुर्माने की राशि जमा करने पैसे नहीं थे। जिस पर यातायात पुलिस ने ऑनलाइन चालान काटा और 15 दिवस का समय दिया और कहा कि आप 15 दिन के भीतर यातायात थाने पहुंच कर 300 की राशि थाने में जमा कर रसीद ले लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नादानी: स्टार से मिलने जाना था साउथ कोरिया तो घर से भागी 12 साल की बच्ची; मां-बाप ने डांटा तो रचा खतरनाक प्लान

एक हजार जुर्माना जमा करने के बाद छूटा
लेकिन दीपक ने इस जुर्माने को हल्के में ले लिया, और वह जुर्माना जमा करने यातायात थाने नहीं पहुंचा। यातायात पुलिस ने बताया कि 15 दिन बीत जाने के बाद ऑनलाइन चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । इसमें जुर्माने की राशि जमा न करने पर न्यायालय ने पहले युवक के नाम पर समन वारंट जारी किया, फिर भी युवक न्यायालय में पेश नहीं हुआ, तो न्यायालय ने फिर जमानती वारंट जारी किया, लेकिन युवक ने सब को हल्के में लिया। अब बीते दिनों ही दीपक चौधरी का माननीय न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। इसके बाद यातायात थाने से एक टीम का गठन हुआ, जिसमें प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी के साथ अन्य पुलिसकर्मी दीपक के घर पहुंचे, और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जिस पर युवक को एक हजार का जुर्माना जमा करने के बाद छोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed