सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol is the coldest place in the state, with temperatures consistently hovering around 4 degrees.

Shahdol News: प्रदेश में सबसे ठंडा रहा शहडोल, लगातार पारा 4 डिग्री के आसपास, शीतलहर से बाजारों में सन्नाटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 09 Dec 2025 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

Coldest Place in MP: बर्फीली हवाओं के कारण शहडोल लगातार तीन दिनों से प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां तापमान 4 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। अलाव की कमी से लोग परेशान हैं। प्रशासन से राहत की मांग और डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Shahdol is the coldest place in the state, with temperatures consistently hovering around 4 degrees.
धनपुरी में सड़क पर कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

MP Winter Update: उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है, जिसका सबसे ज्यादा असर शहडोल में देखा जा रहा है। लगातार तीन दिनों से शहडोल प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। रविवार और सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जिसने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर, अगले 3 दिन शीतलहर का अलर्ट, पारा 5 डिग्री से नीचे
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंडी हवाओं के कारण सुबह से लेकर दोपहर तक कड़ाके की ठंड बनी रहती है। सुबह 10 बजे तक शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दिनभर शीतलहर चलने से बाजारों में रौनक कम दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 4.3 डिग्री और सोमवार को 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह भी तापमान में काफी गिरावट रही। लगातार गिरते तापमान ने शहडोल को प्रदेश के सर्वाधिक ठंडे स्थानों में शामिल कर दिया है।

ये भी पढ़ें- पूस में फिर कांपा इंदौर: 6.1 डिग्री पर आया पारा, पहाड़ों पर गिर रही बर्फ का हो रहा असर, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन

इस बीच रात के समय ठंड से राहत देने के लिए नगर पालिका की ओर से अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण ऑटो चालक, रिक्शा चालक, मजदूर और रात में काम करने वाले लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की कमी से लोग गर्मी पाने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को प्रमुख स्थानों पर तुरंत अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि कड़ाके की ठंड में आम लोगों को राहत मिल सके। बढ़ती ठंड के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग ने भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। ठंड से बचाव को लेकर जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर भूपेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि ऐसी ठंड में लोगों को कई परत में कपड़े पहनना चाहिए,अगर जरूरी कार्य न हो तो रात में घरों से बाहर ना निकले,बच्चों का खास कर खयाल रखें।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed