सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Strict action taken at Shahdol Medical College major action taken against two intern students, video of which

MP News : इंटर्न डॉक्टर से मारपीट पर सख्त कार्रवाई, छात्राएं दो माह के लिए हॉस्टल से बाहर; जुर्माना भी लगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 21 Sep 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
सार

MP News : शहडोल मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम में हंगामे के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इंटर्न डॉक्टर से मारपीट करने वाली दो छात्राओं को कॉलेज प्रबंधन ने दो माह के लिए निलंबित कर हॉस्टल से बाहर कर दिया है। साथ ही दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

Strict action taken at Shahdol Medical College major action taken against two intern students, video of which
लेबर रूम में हंगामा: शहडोल मेडिकल कॉलेज ने दो इंटर्न छात्राओं को किया निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल के बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, शहडोल के लेबर रूम (प्रसूता वार्ड) में हुए हंगामे के मामले में कॉलेज प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। इंटर्न डॉक्टर से मारपीट और अभद्र व्यवहार करने वाली दो इंटर्न छात्राओं को निलंबित कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, इंटर्न छात्रा शानू अग्रवाल और योगिता त्यागी को दो माह के लिए इंटर्नशिप से निलंबित किया गया है। इसके साथ ही दोनों को हॉस्टल से भी दो माह के लिए बाहर कर दिया गया है और 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

Trending Videos

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना 12 सितंबर 2025 की है। ड्यूटी के दौरान दोनों छात्राओं ने एक इंटर्न डॉक्टर के साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी। इससे वहां भर्ती गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हंगामे की घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत संज्ञान लेकर जांच समिति गठित की। समिति ने 19 सितंबर को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें दोनों छात्राओं को दोषी पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर अनुशासन समिति ने निलंबन और जुर्माने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें- यहां गरबा में गड़बड़ : पंडाल में प्रैक्टिस कर रही महिला को उठा ले गए थे अपहरणकर्ता, गुत्थी सुलझी तो खुला राज


प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई की
जांच में यह भी सामने आया कि दोनों छात्राएं पहले भी कॉलेज परिसर में विवाद और मारपीट कर चुकी हैं। हाल ही में उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे आपस में मारपीट करती दिख रही थीं। लगातार अनुशासनहीनता और कॉलेज की छवि खराब करने को गंभीर मानते हुए प्रबंधन ने यह सख्त कार्रवाई की है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अस्पताल के संवेदनशील विभाग, खासकर लेबर रूम में अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां मरीजों की जान और सेहत जुड़ी होती है और ऐसे में हंगामा या विवाद से उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब शहडोल मेडिकल कॉलेज की इंटर्न छात्राओं का विवाद सामने आया है। पिछले कुछ महीनों से लगातार अनुशासनहीनता की शिकायतें मिल रही थीं। फिलहाल कॉलेज प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि आगे ऐसी घटनाओं में शामिल छात्रों पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Ujjain News : पिकअप वाहन पलटने से 32 मजदूर घायल, माकड़ौन के पास मच गई चीख-पुकार; इलाज जारी चालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed