{"_id":"68d0d4dcbe90cf0738033759","slug":"two-missing-after-drowning-in-river-body-of-one-found-search-continues-for-the-other-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3433476-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: अनूपपुर नदी हादसा, पानी में बही महिला का शव बरामद, दूसरी घटना में व्यक्ति अब भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: अनूपपुर नदी हादसा, पानी में बही महिला का शव बरामद, दूसरी घटना में व्यक्ति अब भी लापता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार
जैतपुर थाना क्षेत्र के बहगढ़ गांव में रविवार को सोन नदी में नहाने के दौरान अनूपपुर की रहने वाली मुन्नी बाई डूब गई थी, जिसका शव पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया।
नदी में तलाश करता रेस्क्यू दल।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में नदी में डूबने से दो लोग लापता हो गए, जिसके बाद पुलिस और रेस्क्यू दल ने लापता लोगों की खोज शुरू की तो जैतपुर थाना क्षेत्र में नदी में डूबी महिला की लाश दूसरे दिन सोमवार सुबह मिल गई है। दूसरे मामले में पुलिस और रेस्क्यू दल को सफलता नहीं मिली है।
Trending Videos
महिला का दूसरे दिन मिला शव
जैतपुर थाना क्षेत्र के बहगढ़ सोन नदी में नहाने गई महिला गहरे पानी में डूब गई और लापता हो गई थी। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू की और महिला की लाश को दूसरे दिन सोमवार को मिल गई है। जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि घटना की जानकारी रविवार दोपहर मिली थी, जानकारी देने वाले लोगों ने बताया था कि महिला अनूपपुर जिले की रहने वाली मुन्नी बाई है। वह रिश्तेदारी में बहगढ़ गांव घूमने आई थी। नदी नहाने के दौरान वह तेज बहाव में बह गई और डूब कर लापता हो गई। घटना के बाद जैतपुर पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने महिला की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। सोमवार सुबह पुनः स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया और मुन्नी बाई का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- सस्ता होगा सामान, बढ़ेगा निर्यात! GST कटौती पर उद्योग जगत ने जताई खुशी
आज फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
दूसरी घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के नरवार गांव में हुई है। यहां मवेशी चराने गए शंकर सिंह गोड (55) नदी पार करते समय नदी के तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया है। नदी पार करते समय शंकर को गांव के लोगों ने देखा था। जब वह शाम तक घर नहीं लौटा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। रविवार सुबह से पुलिस के साथ एसडीआरएफ टीम शंकर की तलाश कर रही है। सोमवार सुबह तक शंकर का पता नहीं चला है। रेस्क्यू दल के प्रभारी उप निरीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि रविवार शाम तक रेस्क्यू में शंकर का पता नहीं लग पाया था। अंधेरा होने पर रविवार को रेस्क्यू बंद कर दिया गया था। सोमवार फिर दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया है। अभी तक लापता शंकर का पता नहीं चल सका है।

कमेंट
कमेंट X