{"_id":"6672727cc99770d281044e3f","slug":"lakhs-of-rupees-were-taken-from-an-elderly-person-to-make-a-receipt-in-shajapur-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन लो सरकार: शाजापुर में पावती बनाने के लिए लाखों रुपये, आवेदन के बाद भी सुनवाई नहीं; अनशन पर बैठा बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन लो सरकार: शाजापुर में पावती बनाने के लिए लाखों रुपये, आवेदन के बाद भी सुनवाई नहीं; अनशन पर बैठा बुजुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार
MP News: शाजापुर जिला मुख्यालय पर स्थित रिंगनी खेड़ा पंचायत के पटवारी राजेंद्र सक्सेना द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति से पावती बनाने के नाम पर 170000 रुपए लिए गए। इस मामले को लेकर पीड़ित बुजुर्ग मंगलवार से अनशन पर बैठ गए हैं।
अनशन पर बैठा बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि उसकी जमीन दबंगों द्वारा हड़प ली गई है, जिसकी पावती बनाने के लिए पटवारी सक्सेना ने 170000 रुपए बुजुर्ग से लिए है। अब ना तो वह जमीन नाम पर कर रहा है और ना पैसे वापस दे रहा है। बुजुर्ग 6 माह से जनसुनवाई के चक्कर काट रहा है। बुजुर्ग मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठा है, जोकि बुधवार को भी जारी है। बुजुर्ग का कहना है कि जब तक मेरी समस्या का निराकरण नहीं होगा तब तक मैं यहां से नहीं हटूंगा, चाहे मेरी जान ही क्यों ना चली जाए। दिनभर तेज धूप के बाद भी न्याय की आस लिए बुजुर्ग अनशन पर बैठा रहा।
Trending Videos
बुजुर्ग की समस्या का होगा निदान: एसडीएम
एसडीएम मनीषा वास्कले का कहना है कि वह बुजुर्ग के पास भी गई थी और उनकी समस्या सुनी, साथ ही पटवारी से भी बातचीत की है। एसडीएम ने बताया कि 2 से 4 दिन में इस समस्या का निराकरण हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में जिला प्रशासन के अधिकारियों को चाहिए कि बुजुर्ग को तत्काल आमरण अनशन से उठाकर आंदोलन खत्म करवाए, साथ ही मामले में व्यक्ति को तुरंत कार्रवाई कर न्याय दिलवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X