सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Maharana Pratap's birth anniversary was celebrated in Shujalpur

MP: महाराणा प्रताप की मनाई गई जयंती, सीएम यादव बोले- कांग्रेस ने महाराणा प्रताप के शौर्य को शिक्षा से हटाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 09 Jun 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: शाजापुर जिले के शुजालपुर में क्षत्रिय मेवाड़ा राजपूत समाज द्वारा आज महाराणा प्रताप जयंती पर रविवार को शुजालपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए।

Maharana Pratap's birth anniversary was celebrated in Shujalpur
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शुजालपुर के जेएनएस महाविद्यालय के पास से सुबह 10 बजे चल समारोह प्रारंभ हुआ। जो कृषि उपज मंडी प्रांगण 3 में पहुंचा, यहां समाजजन को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज विशेष शुभ दिन है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ समारोह है।

Trending Videos


वहां आयोजन में शामिल होने के लिए समय पर पहुंचने के लिए मुझे समय से रवाना होना है, इसलिए समय का अभाव है मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप सूर्य की तरह अपने जीवन को आलोकित करते हुए आदर्श छोड़ गए हैं। उन्हें जितना जानना चाहो उतना कम है, जितना पढ़ो, उतना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जीते जी, खुद को आदर्श बनाया। मुगलों के आतंक औरआक्रमण के बाद भी उन्हें भले जंगल में जाकर घास के रोटी खाना पड़ी, लेकिन महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान और देश की स्वतंत्रता के साथ कोई समझौता नहीं किया भामाशाह ने अपना पूरा खजाना महाराणा प्रताप को समर्पित किया था, ताकि वह देश की रक्षा कर सके। वन क्षेत्र में रहने वाले समुदायों के लिए भी आदर्श के केंद्र रहे।

महाराणा प्रताप को कांग्रेस के समय में शिक्षा से निकाल कर अलग कर दिया गया था, लेकिन अब नई शिक्षा नीति में दोबारा महाराणा प्रताप के शौर्य को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा मेवाडा राजपूत समाज की सभी मांगों को पूरा कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed