सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur: 'Government should listen to complaint or accept wish of death, plea of woman to the collector.

Shajapur: 'फरियाद सुन लो सरकार या इच्छा मृत्यु करो स्वीकार', कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंची महिला की गुहार

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार

वृद्ध महिला का कहना है कि उनका मकान भी पूरी तरह से टूट गया है। उनके पास रहने का कोई आसरा नहीं है, जो जमीन थी उस पर भी किसी ने कब्जा कर रखा है। बार-बार शिकायती आवेदन देने के बाद भी सुनवाई न होने के चलते कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है।

Shajapur: 'Government should listen to complaint or accept wish of death, plea of woman to the collector.
शाजापुर में महिला ने इच्छा मृत्यु मांगी है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले से एक वृद्ध महिला का अनोखा मामला सामने आया है। जिसने बार-बार शिकायती आवेदन देने के बाद भी सुनवाई न होने के चलते कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है।
Trending Videos


बता दें कि शाजापुर जिले में बुजुर्गों की समस्या हल होने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मामला जिले के सुंदरसी गांव का है, जहां पर 90 वर्षीय सम्पत बाई कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एक शिकायत आवेदन सौंपा है एवं अपने पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्ध महिला का कहना है कि उनका मकान भी पूरी तरह से टूट गया है। उनके पास रहने का कोई आसरा नहीं है, जो जमीन थी उस पर भी किसी ने कब्जा कर रखा है। इससे सम्पत बाई को कई प्रकार की समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। अपनी जिंदगी से थक हार कर हाथ में सल्फास की बोतल लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, जहां मामले की शिकायत करते हुए बताया कि यदि उनकी शिकायत दूर नहीं होती है तो उसे इच्छा मृत्यु की मांग अनुमति दे दी जाए।

गौरतलब है कि पीड़िता सम्पत बाई ने बताया कि इसके पूर्व में भी वो ग्राम पंचायत एवं संबंधित थाने पर गई हैं, लेकिन उनका पड़ोसी गांव का चौकीदार है, जिस वजह से उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी इसके पहले शिकायत की है, लेकिन अभी निराकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed