सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur News: Bus and car collided, 16 people including 10 policemen injured

Shajapur News: बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दस पुलिसकर्मियों सहित 16 लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 11 Apr 2025 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

Shajapur News: Bus and car collided, 16 people including 10 policemen injured
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाजापुर जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शुक्रवार तड़के एक बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन पलट गए। हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। यह हादसा सुनेरा थाना क्षेत्र में शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। 

Trending Videos


ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम से 10 साल बाद अपनों से मिला बेटा; गलत ट्रेन में चढ़ा,बेंगलुरु में बर्तन धोकर बिताई जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनेरा पुलिस थाना प्रभारी भरत सिंह किरार के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार तड़के हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पलट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार बस ने कार को टक्कर मारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है। 

ये भी पढ़ें- मां की डांट से नाराज युवती ने लगा ली फांसी, देर से उठने पर लगाई थी फटकार

घटना के समय पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे और भिंड जिले से आंबेडकर नगर (महू) जा रहे थे। वे विशेष ड्यूटी के तहत यात्रा कर रहे थे। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि सभी घायलों को इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed