{"_id":"666825fe4b537211070fd7c1","slug":"shajapur-news-dilip-sauraniya-cycled-10-thousand-km-in-20-states-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: दिलीप सौराष्ट्रीय ने 20 राज्यों में 10 हजार किमी साइकिल यात्रा की, बलाई समाज ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: दिलीप सौराष्ट्रीय ने 20 राज्यों में 10 हजार किमी साइकिल यात्रा की, बलाई समाज ने किया स्वागत
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार
शाजापुर जिला मुख्यालय के नजदीक छोटे से गांव पिंदोनिया निवासी युवक ने साइकिल से 20 राज्यों की 10 हजार किलोमीटर से ज्यादा यात्रा कर रिकॉर्ड बनाया है। भारत दर्शन यात्रा पर निकले युवक ने अपनी यात्रा के दौरान तमाम कठनाईयों के बावजूद हौसला नहीं हारा।
दिलीप सौराष्ट्रीय का बलाई समाज ने किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अखिल भारतीय बलाई समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दिलीप सिंह बामनिया एवं समाज सेवी रामचंद्र धानुक के नेतृत्व में सोमवार को साइक्लिस्ट दिलीप सौराष्ट्रीय का मां राज राजेश्वरी माता परिसर में भव्य स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय के नजदीक छोटे से गांव पिंदोनिया निवासी युवक ने साइकिल से 20 राज्यों की 10 हजार किलोमीटर से अधिक यात्रा कर रिकॉर्ड बनाया है। भारत दर्शन यात्रा पर निकले युवक ने अपनी यात्रा के दौरान तमाम कठनाईयों के बावजूद हौंसला नहीं हारा और यात्रा पूरी कर सोमवार को वह शाजापुर पहुंच गया। जहां उसका भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया गया।
Trending Videos
भारत की संस्कृति और उसके लोग अनोखे हैं। कोस-कोस पर बदलती भाषा, रहन-सहन के साथ अपनी परंपराओं से लगाव यहां के लोगों की पहचान है। इसके साथ सबसे खूबसरत बात ये है कि देश के किसी भी राज्य के लोग एक दूसरे को अपनाने में पीछे नहीं रहते। अतिथि देवो भवः भारत की रगों में दौड़ता है। इस तरह के अनुभव लेकर लौटे ग्राम पिंदोनिया के दिलीप सौराष्ट्रीय का जगह-जगह अभिनंदन किया गया। प्रेम, सद्भावना के साथ देश की मिली-जुली संस्कृति को जानने 25 मार्च 2023 को साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले दिलीप सौराष्ट्रीय ने 10 हज़ार किमी से ज़्यादा की यात्रा की। वे पड़ोसी देश नेपाल भी गए, जहां उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर देश की प्रगति और भाई चारे की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
20 राज्यों की यात्रा में युवक ने देश प्रेम, सौहार्द, पर्यावरण और अपनी परम्परागत मिली-जुली संस्कृति के साथ बढ़ावा देने का संदेश दिया। दिलीप सौराष्ट्रीय ने अपनी यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब हो या बंगाल यहां के लोग देश के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने की भावना रखते हैं। हम जैसे यात्रियों को अपनी तरफ़ से हर प्रकार की सुविधा और प्रेम देकर गर्व की अनुभूति करवाते हैं। विशेष रूप से पंजाब के लोग अतिथि सेवा में बहुत आगे हैं।दिलीप सौराष्ट्रीय पिता रमेश चंद्र सौराष्ट्रीय जो की एक साइकिलिस्ट और BA, MA, Ded और PGDCA के साथ-साथ चयनित वर्ग 3 के शिक्षक भी हैं।
अपनी भारत दर्शन साइकिल यात्रा प्रारंभ कर सर्वप्रथम गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु फिर से कर्नाटक में राज्यपाल महोदय थावरचंद गहलोत के द्वारा पुरस्कृत भी हुए। वे अपनी यात्रा को आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल, असम, नेपाल, बिहार और उत्तर प्रदेश भी पहुंचे। दिलीप सौराष्ट्रीय द्वारा बताया गया कि उनका लक्ष्य इस यात्रा को लेकर पूरे भारत की परिक्रमा करना था और इसके पीछे तर्क है कि जिस धरती पर महात्मा गांधी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, भगवान श्री कृष्ण, भगवान श्री राम और अनेकोनेक महापुरुषों ने जन्म लिया। यहां पर इस मातृभूमि पर मर मिटने वाले अनेक शहीद हुए। ऐसी मातृभूमि का ऋण चुकाने का यह सही समय और अपनी यात्रा को परिक्रमा के जरिए भारत भूमि का ऋण उतारने यात्रा करने निकल गया। कई जिले के एसपी, डीएसपी और बड़े अधिकारियों से भी मुलाकात हुई, जिन्होंने यात्रा को धनराशि देकर पूर्णता समर्थन किया और यात्रा के खर्चे में सहयोग दिया।
दरअसल, यह यात्रा महज 400 रुपये के साथ प्रारंभ की गई थी। बाकी सारा खर्च रास्ते में मिलने वाले लोग और देश प्रेमी लोगों ने सहयोग देखकर यात्रा को आगे बढ़ाया और जब मध्यप्रदेश के अलीराजपुर झाबुआ से यात्रा गुजर रही थी, तब इन्होंने बताया कि अलीराजपुर की गरीबी और बेहाली देखकर इन्होंने कसम खाई दृढ़ संकल्प किया कि मुझे अपनी यात्रा के जरिए कुछ फंड इकट्ठा करके डोनेशन इकट्ठा करके आदिवासी बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा हेतु स्कूल और हॉस्टल का निर्माण करना है। यह अपना लक्ष्य बना लिया और 10 जून 2024 को लगभग पांच माह के बाद यह यात्रा समाप्त हो रही है। सकुशल जैसे वह घर से निकले थे, पूरे भारत में प्रेम प्यार सपोर्ट और भाईचारा लेकर वापस अपने घर वापस लौटे हैं।
बलाई समाजजनों ने भारत यात्री का किया अभिनंदन
भाईचारे का पवित्र संदेश देकर भारत दर्शन यात्रा से शाजापुर लौटे दिलीप सौराष्ट्रीय का स्वागत कर अभिनन्दन किया और उनका हौसला अफ़ज़ाई की। इस अवसर पर रामचंद्र चौहान, टीआर सिसोदिया, रामचंद्र धानुक, अनिल मालवीय, भंवरलाल सौराष्ट्रीय, बालचन्द सौराष्ट्रीय, नारायण सिंह मालवीय, पंकज सौराष्ट्रीय, भागीरथ धानुक, बालकृष्ण पटोंदा, पंकज सौराष्ट्रीय, महेन्द्र सौराष्ट्रीय, गंगाराम धानुक, जितेंद्र मालवीय, बलराम धानुक, माखनलाल धानुक, राजेश सौराष्ट्रीय, राजेश गोयल, अशोक मालवीय, दिनेश सिंदल, सुमन सिंह मंगरोलिया, रामचंद्र चौहान, दामोदर गोयल, दिनेश धानुक, बालचंद सौराष्ट्रीय, बाबूलाल गोयल और बद्रीलाल सौराष्ट्रीय मौजूद रहे।

कमेंट
कमेंट X