{"_id":"66c46f043729d917ba0fcb14","slug":"thieves-raided-posh-colony-of-shujalpur-took-away-cash-as-well-as-gold-and-silver-jewelery-from-five-houses-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: शुजालपुर की पॉश कॉलोनी में चोरों का धावा, पांच घरों से नगदी के साथ ही सोने-चांदी के जेवर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: शुजालपुर की पॉश कॉलोनी में चोरों का धावा, पांच घरों से नगदी के साथ ही सोने-चांदी के जेवर ले गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार
शाजापुर में एक ही रात में पांच घरों में चोरी हो गई। परिजन राखी मनाने बाहर गए थे, जब लौटे तो चोरी का पता चला। पुलिस जांच कर रही है।
शुजालपुर में पांच घरों को चोरों ने निशाना बनाया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर जिले के शुजालपुर की पोस्ट कॉलोनी में पांच घरों में चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश यहां से नगदी रुपए के साथ सोने-चांदी के जेवर भी चुरा ले गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन घरों में वारदात हुई है, वह सूने थे। घरों में रहने वाले लोग रक्षाबंधन पर्व पर शहर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर के साथ ही नकदी रुपए ले गए।
शुजालपुर के कमरिया बायपास मार्ग पर यह पॉश कॉलोनी स्थित है। शुजालपुर मंडी थाने में पदस्थ एएसआई भेमेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी मकान एक ही लाइन में स्थित है। मंगलवार सुबह इन घरों में रहने वाले लोगों ने घरों में चोरी होने की शिकायत की है। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चोर विकास मालवीय आपके घर से 700 ग्राम चांदी, 25 हजार रुपये नगद, विकास के घर के पास ही रहने वाले मानसिंह के घर से 25000 नगद, राहुल परमार के घर से करीब 700 ग्राम चांदी के जेवर चार तोला सोने के जेवर और 40000 नकदी चुरा ले गए। इसके अलावा अन्य घरों से चोर द्वारा ले जाया गए माल की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ पाई है।
कॉलोनी में सुरक्षा के उपाय फिर भी हुई वारदात
जिस कॉलोनी में यह वारदात हुई है। वहां सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। यहां तक की सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। बावजूद बदमाशों ने यहां पर एक साथ पांच घरों में वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X