सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Young man arrested for threatening to make fake obscene photo viral

Shajapur: फेक अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, इस तरह से कई लड़कियों को जाल में फंसाया

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 22 May 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस के अनुसार आरोपी एआई एप का इस्तेमाल कल लड़कियों के डीप फेक फोटो बनाकर उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देता था। वह इस तरह से कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है। 

Young man arrested for threatening to make fake obscene photo viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले बदमाश को इंदौर पुलिस ने शाजापुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी AI एप्प का इस्तेमाल कर लड़कियों के डीप फेक फोटो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इंदौर के परदेसी पुरा थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी युवक ने उसकी आईडी हासिल कर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया  इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। 24 अप्रैल को आरोपी युवक ने पीड़िता को धमकी दी कि मेरे पास तुम्हारे और भी फोटो वीडियो हैं।  

Trending Videos


दूसरे दिन युवक ने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज किया, इसमें लिखा कि मेरा मैसेज देखकर अगर ब्लॉक किया तो तुम्हारे और भी फोटो वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके बाद से वह लगातार धमकी भरे मैसेज करने लगा। उसने कहा कि तुम्हारे पास आज तक का समय है, कल से मेरा समय शुरू होगा। धमकी भरे मैसेज से परेशान छात्रा ने अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने परदेशीपुरा थाना इंदौर पहुंचकर केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को साइबर टीम की मदद से पकड़ा 
पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए साइबर टीम शाजापुर की मदद ली। साइबर टीम से मिली जानकारी के बाद पुलिस की एक टीम शाजापुर आई और जिला लेखा विभाग में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर यश पिता कमलेश भावसार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी AI एप्प का इस्तेमाल कल लड़कियों के डीप फेक फोटो बनाकर उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देता था। वह इस तरह से कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है। ऑफिस में कंप्यूटर का काम करने के दौरान वह फ्री समय में फेसबुक, इंस्टाग्राम से लड़कियों के मोबाइल नंबर हासिल कर लेता था और युवतियों को धमकी देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed