सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Honey trap gang busted in Shivpuri, woman befriends man over phone, traps man in love and extorts money

MP: शिवपुरी में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, महिला ने फोन पर प्यार के जाल में फंसाया; फिर ठग लिए लाखों रुपये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी में देहात थाना पुलिस ने व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर मारपीट और ऑनलाइन ठगी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया है। मामले में महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी बरामद की गई है।

Honey trap gang busted in Shivpuri, woman befriends man over phone, traps man in love and extorts money
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले में देहात थाना पुलिस ने व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर मारपीट और ऑनलाइन ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। बदरवास निवासी आदित्य जैन को एक युवती ने दोस्ती के जाल में फंसाकर बड़ौदी बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई, वीडियो बनाया गया और झूठे केस में फंसाने व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फोन-पे के माध्यम से 1 लाख 5 हजार 640 रुपये की ठगी की गई।

Trending Videos

मामले में पुलिस ने एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई गई
फरियादी की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 40/26, धारा 308(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान साइबर सेल की सहायता से संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई गई। जांच में सामने आया कि संबंधित मोबाइल नंबर आकाश ओझा के नाम पर पंजीकृत था। पूछताछ में आकाश ने बताया कि उक्त नंबर उसका भाई राजा ओझा और उसकी पत्नी कल्पना रजक उर्फ अंजली द्वारा उपयोग किया जा रहा था।


ये भी पढ़ें- MP News: ग्वालियर के डबरा में नवग्रह पीठ कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़, एक महिला की मौत, सात घायल

पूरी घटना पूर्व नियोजित थी
पुलिस ने राजा ओझा और कल्पना रजक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान कल्पना ने बताया कि ग्राम एनवारा निवासी चंद्रपाल धाकड़ ने उसके पति को आदित्य जैन का मोबाइल नंबर दिया था और उसे हनी ट्रैप में फंसाने की योजना बनाई गई थी। पूरी घटना पूर्व नियोजित थी, जिसमें फोन कॉल करना, मिलने के लिए बुलाना, मारपीट करना और फिर ब्लैकमेल कर रकम वसूलना शामिल था।

पुलिस के अनुसार यह एक संगठित गिरोह था, जिसका सरगना चंद्रपाल धाकड़ है। आशंका जताई जा रही है कि गिरोह ने इससे पहले भी कई लोगों को इसी तरह निशाना बनाया होगा, लेकिन बदनामी के डर से पीड़ित सामने नहीं आए। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed