{"_id":"698b083ae3514a0237059088","slug":"mp-cabinet-approves-new-pension-scheme-2026-makes-divorced-daughters-eligible-for-pension-and-provides-elect-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Cabinet: न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी, तलाकशुदा पुत्री भी पेंशन की पात्र,आदिवासी घरों में पहुंचेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Cabinet: न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी, तलाकशुदा पुत्री भी पेंशन की पात्र,आदिवासी घरों में पहुंचेगी बिजली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 10 Feb 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में न्यू पेंशन स्कीम 2026, धरती आवा कार्यक्रम, विद्युतिकरण, स्वास्थ्य, कृषि और पेंशन से जुड़े बड़े फैसले किए गए।
कैबिनेट बैठक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी दी गई। कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस योजना के तहत पारिवारिक पेंशन के दायरे को बढ़ाया गया है। अब तलाकशुदा पुत्री को भी पेंशन के लिए पात्र माना जाएगा। केंद्र सरकार के पेंशन नियमों को राज्य के नए नियमों में समाहित कर अनुमोदन किया गया है।
ये भी पढ़ें- MP News: ग्वालियर के डबरा में नवग्रह पीठ कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़, एक महिला की मौत, सात घायल
63 हजार आदिवासी घरों में बिजली
मंत्री ने बताया कि धरती आवा कार्यक्रम के अंतर्गत जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में 63 हजार अविद्युतिकृत घरों और 650 शासकीय संस्थानों को चिन्हित किया गया था। इनके विद्युतिकरण के लिए 366 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। वहीं ऑफ-ग्रिड व्यवस्था के जरिए करीब 8,500 घरों में बिजली पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा उच्च न्यायालयों में कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवा अवधि पांच वर्ष बढ़ाने का निर्णय, आहार अनुदान योजना, सीएम राइज विद्यालय योजना, एकीकृत छात्रावास योजना, आवास सहायता योजना, फीस क्षतिपूर्ति योजना, विदेश अध्ययन योजना और मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना सहित कई योजनाओं की निरंतरता के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
ये भी पढ़ें- महू रेलवे स्टेशन विस्तार को हरी झंडी: जमीन अधिग्रहण शुरू; महाराष्ट्र और गुजरात कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार
18 फरवरी को पेश होगा बजट
साथ ही मंत्री ने कैबिनेट बैठक से पहले सीएम के द्वारा दी गई जानकारी देते बताया कि 18 फरवरी को प्रदेश सरकार का बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा। यह विकासोन्मुखी बजट होगा। 16 फरवरी से विधानसभा सत्र शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सरकार अब तक करीब 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतार चुकी है।
ये भी पढ़ें- MP News: माँ शारदा की चौखट पर बाहुबली नेता का शक्ति प्रदर्शन, प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह तक पहुंचे हथियार
बालाघाट में होगी कृषि कैबिनेट
बालाघाट के नक्सल मुक्त होने के बाद वहां कृषि कैबिनेट आयोजित करने का फैसला लिया गया है। इसमें जिले के समग्र विकास से जुड़े निर्णय लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- विश्व दलहन दिवस: क्यों थाली से दूर हो रहीं पोषण से भरपूर दालें? उत्पादन में कमी या महंगाई, क्या है वजह
जू में बनेंगे रेस्क्यू सेंटर
प्रदेश के जू में रेस्क्यू सेंटर बनाए जाएंगे, जहां घायल वन्य जीवों का उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही 19 मार्च को गुड़ी पड़वा पर्व को सरकारी स्तर पर मनाने का निर्णय भी लिया गया है।
ये भी पढ़ें- MP News: निगम-मंडल में नई जिम्मेदारियों का रास्ता साफ!, कार्यकर्ताओं को जल्द मिल सकता है अवसर
स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्धि
नेशनल हेल्थ इंडेक्स में मध्य प्रदेश ने बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य में मातृ मृत्यु दर 173 से घटकर 142 और शिशु मृत्यु दर 41 से घटकर 37 हो गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X