MP News: 'तुम नौटंकी करने वाले लोग हो', शिवपुरी में अधिकारियों को मंत्री प्रहलाद पटेल ने फटकारा; अपशब्द भी कहे
मंत्री प्रहलाद पटेल का गुस्सा देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीण और आयोजक भी सकते में आ गए। लोग उनका भाषण सुनने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे, लेकिन मंत्री बिना कुछ बोले कार में बैठकर रवाना हो गए।
विस्तार
शिवपुरी जिले के पोहरी में ग्राम पंचायत देवपुरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पहुंचे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का पारा अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया। अधिकारियों को फटकारते हुए उन्होंने कहा- 'तुम पूरे समय नौटंकी करने वाले लोग हो', इस दौरान उन्होंने गुस्से में अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया और कार्यक्रम भी बीच में ही छोड़कर निकल गए। गुरुवार को हुए इस घटनाक्रम का वीडियो शुक्रवार को वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: जमानत पर आकर आरोपी बोला- तुम्हें मरना होगा; छेड़छाड़ से परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
उधर, मंत्री प्रहलाद पटेल का गुस्सा देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीण और आयोजक भी सकते में आ गए। लोग उनका भाषण सुनने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे, लेकिन मंत्री बिना कुछ बोले कार में बैठकर रवाना हो गए। इससे पहले मंत्री पटेल ने गांव के माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और इलाके में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया। वे कार्यक्रम स्थल परपहुंचे तो किसी प्रशासनिक मुद्दे पर बात शुरू हुई और अधिकारियों की लापरवाही सामने आते ही मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा।
ये भी पढ़ें: दुष्कर्म का आरोपी तहसीलदार तीन माह से फरार, पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार, पीड़िता का SDM पर गंभीर आरोप
इसके बाद मंत्री पटेल ने मंच पर अधिकारियों को जमकर लताड़ा। इस दौरान उन्होंने कुछ अपशब्द भी कह दिए। इसके बाद वे बिना औपचारिक विदाई या स्पष्टीकरण दिए वापस चले गए। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री की नाराजगी और अपशब्द साफतौर पर सुनाई दे रहे हैं।
ये वीडियो भी देखें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X