सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Civil judge accused of breaking up family Shivpuri Crime News

MP: प्रेम विवाह कर जिसे पढ़ाया क्या वो पत्नी जज के साथ रह रही? महिला और युवक के जज पर गंभीर आरोप; जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 20 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी में महिला और एक युवक ने सिविल जज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का आरोप है कि जज उसकी पत्नी के साथ रह रहे हैं। वहीं, महिला का कहना है कि जज ने उसे धोखेबाजी से तलाक दिया है। हालांकि, जज ने इन आरोपों को गलत बताया है।  

MP Civil judge accused of breaking up family Shivpuri Crime News
लापता महिला का पति आशीष पाल और जज की पूर्व पत्नी गंगा शाक्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक युवक ने एक जज पर उसकी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जज ने अपनी पत्नी को धोखे से तलाक दिया, इसके बाद से जज उसकी पत्नी के साथ रह रहा है। पत्रकार वार्ता में ये आरोप लगाने व्यक्ति के साथ जज की तलाकशुदा पत्नी भी मौजूद रही। जज की पूर्व पत्नी ने कहा कि जज ने उसे धोखे से तलाक दिया था। इसके बाद से यह मामला चर्चा में आ गया है। आइए, जानते हैं युवक ने और जज की पूर्व पत्नी के क्या आरोप हैं।  

Trending Videos

 
दरअसल, शिवपुरी के राघवेंद्र नगर निवासी आशीष पाल (43) ने पत्नी मोनिका जाधव के साथ अपने 17 साल के बेटे और 13 साल की बेटी की गुमशुदगी देहात थाना शिवपुरी में दर्ज कराई है। आशीष का आरोप है कि सिविल जज दीपू शाक्य ने पहले अपनी पत्नी गंगा शाक्य (35) से धोखे से तलाक लिया और फिर उसकी पत्नी मोनिका को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इंदौर में नौकरी कर रहे आशीष ने बताया कि उसे 16 अप्रैल को कॉल पर सूचना मिली थी कि उसकी पत्नी मोनिका बच्चों के साथ लापता है। इसके बाद उसने शिवपुरी आकर पत्नी और बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नर्मदापुरम में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, एक शव घर में, दूसरा गली में मिला; जानें मामला

प्रेम विवाह किया, पढ़ाया, जज बनने में भी किया सपोर्ट
आशीष पाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 2006 में उसने मोनिका के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उसे बीएड, एलएलबी आई अन्य कई कोर्स करवाए। 2018 में पत्नी मोनिका ने सिविल जज की तैयारी करने की इच्छा जताई। इसे लेकर उसने मोनिका का सपोर्ट किया। कोचिंग के दौरान उसकी दोस्ती दीपू से हुई। 2019 में दीपू जज बन गया, जबकि मोनिका चयनित नहीं हुई। इसके बाद भी दोनों मिलते रहे और कॉल पर बात करते हुए। 2022 में उसे दोनों के संबंधों को लेकर शक हुआ तो उसने मोनिका से पूछताछ की। लेकिन, उसने दीपू के साथ गलत संबंध होने से मना कर दिया। साथ ही उसने कहा कि अब वह उससे कोई संबंध नहीं रखेगी। 

जज के साथ महिला ने किया था प्रेम विवाह, अब दायर की पुनर्विचार याचिका
इधर, पत्रकार वार्ता के दौरान शिवपुरी की जवाहर कॉलोनी में रहने वाले गंगा शाक्य (जज की पूर्व पत्नी) ने बताया कि उसने पति दीपू के खिलाफ फैमिली कोर्ट शिवपुरी में 2024 में हुए तलाक के खिलाफ हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका (रिव्यू पिटिशन) दाखिल की है। गंगा ने बताया कि 2011 में उसने कृष्णपुरम में रहने वाले दीपू से प्रेम विवाह किया था, जिसमें दोनों परिवारों की सहमति थी। 2019 में दीपू का चयन जज के पद पर हो गया। दीपू की पहली पोस्टिंग शाजापुर और फिर डबरा में हुई। वर्तमान में वह सागर के देवरी में पदस्थ हैं। इन तीनों स्थानों पर वह अपने दो बच्चों और दीपू के साथ रही।

ये भी पढ़ें:  कूनो के प्रभास-पावक को मिला नया ठिकाना, CM यादव ने अभ्यारण्य में छोड़ा; ऐसा देश में पहली बार

पूर्व पत्नी का आरोप जज ने धोखे से दिया तलाक, मोनिका लापता
गंगा शाक्य का आरोप है कि दीपू ने उसे बताया था कि उसने कुछ साथियों के साथ मंदसौर में अफीम की खेती करवाई थी, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया। इससे हमें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। दीपू ने कहा था कि जिस माफिया से उसने पैसे लिए थे, उससे बचने के लिए हम कागजों में तलाक ले लेते हैं। इससे चल-अचल संपत्ति सुरक्षित रह सकेगी। इस तरह धोखे से दीपू ने फैमिली कोर्ट में तलाक करवा लिया। गंगा शाक्य ने कहा कि हाल ही में उसे पता चला कि दीपू की सहपाठी मोनिका लापता है। इसके बादा उसने मोनिका के पति आशीष से संपर्क किया। जिसके बाद दीपू शाक्य का पूरा षड्यंत्र सामने आ गया।  

आरोपों पर क्या बोले जज...
जज दीपू शाक्य पर लगे आरोपों को लेकर एक मीडिया संस्थान ने उनसे बात की। इस दौरान उन्होंने कहा मेरे ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं। मैं जज हूं, कानून के हिसाब से काम करूंगा। जो भी तथ्य हैं, उन्हें कोर्ट में रखूंगा।    

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed