सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Crime News Husband Attacks Wife with Knife Over Affair Suspicion in Shivpuri Injured eyes and body

MP: पत्नी की आंखों की पलक काटी, प्राइवेट पार्ट-शरीर पर किए चाकू से कई वार; अफेयर के शक में छोटू का 'बड़ा कांड'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 13 Feb 2025 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Shivpuri News In Hindi: शिवपुरी में एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हद पार कर दी। उसने चाकू से आखों की पलकें काट दी, प्राइवेट पार्ट और शरीर पर भी कई जगह वार किए। गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है।

MP Crime News Husband Attacks Wife with Knife Over Affair Suspicion in Shivpuri Injured eyes and body
अस्पताल में भर्ती पीड़िता और आरोपी पति फरार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

MP Crime News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के पोहरी कस्बे की भगवती कॉलोनी में रहने वाले छोटू खान ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हद पर कर। इसकी वजह थी, पत्नी के अवैध संबंध होने का शक। इस शक में उसने चाकू से पत्नी की आंखें फोड़ने का प्रयास किया। प्राइवेट पार्टों पर वार किए, इसके अलावा शरीर पर भी जगह-जगह काट दिया। इस दरिंदगी को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। वहीं, महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।            

Trending Videos


दरअसल, यह दहला देने वाली घटना भगवती कॉलोनी में बुधवार रात को घटी। यहां रहने वाली 24 साल की शहनाज खान की शादी तीन साल पहले छोटू खान से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। छोटू को अपनी पत्नी शहनाज के चरित्र पर शक था। उसके शक था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। बुधवार रात को छोटू ने शहनाज से उसका मोबाइल मांगा, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इससे छोटू भड़क गया और उसने चाकू से पत्नी शहनाज पर हमला कर दिया। आरोपी छोटू ने शहनाज की चाकू से आंखे फोड़ने का प्रयास किया, जिससे उसकी पलकें कट गई, प्राइवेट पार्टों और शरीर पर कई जगह बेरहमी से वार किए। जिससे वह बुरी तरह लहुलुहान हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
जानकारी के अनुसार आरोपी छोटे खान ने जब पत्नी पर हमला किया तो वह जोर-जोर से चिल्ला रही थी। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर आ गए, उन्होंने महिला के मायके वालों और पुलिस को सूचना दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छोटू फरार हो गया। शहनाज गंभीर हालत में  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीआई रजनी सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। घायल और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। वहीं, आरोपी छोटू खान घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। 

हत्या नहीं, तड़पाना चाहता था आरोपी
माना जा रहा है कि आरोपी शहनाज पत्नी को सीधी मौत नहीं देना चाहता था। वह उसे तड़पा-तड़पाकर मारना चाहता था। इस कारण उसने शहनाज के पेट और गर्दन समेत किसी ऐसी जगह चाकू से वार नहीं किया जिससे उससे जान चली जाए। शहनाज की जान बचने का यही सबसे बड़ा कारण रहा। गंभीर रूप से घायल शहनाज का इलाज करने वाले डॉ संजय राठौर ने बताया कि महिला की आंखों और प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से काटने के निशान हैं। उसकी आंखें बच गई हैं, लेकिन पलकों पर टांके लगाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed