सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   A procession taken out in Shivpuri on Mahavir Jayanti, Union Minister Jyotiraditya Scindia participated

Shivpuri News: महावीर जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, केंद्रीय मंत्री सिंधिया भी शामिल हुए, बजाया ढोल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भगवान महावीर की शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने स्वामी जी की आरती कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई और श्रद्धाभाव से ढोल बजाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।  

A procession taken out in Shivpuri on Mahavir Jayanti, Union Minister Jyotiraditya Scindia participated
शोभायात्रा में सिंधिया ने बजाया ढोल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, भगवान महावीर स्वामी जी के पावन जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में आज गुरुवार को शिवपुरी में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में केंद्रीय संचार मंत्री और स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए।  

Trending Videos


ये भी पढ़ें: कुंवारा है डॉ. कैम, दस्तावेज में पत्नी-बच्चों के नाम फर्जी, MBBS की डिग्री असली बताई; किए बड़े खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा का शुभारंभ शिवपुरी के माधव चौक से हुआ। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भगवान महावीर स्वामी जी की आरती कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई और श्रद्धाभाव से ढोल बजाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि सत्य, अहिंसा और त्याग पर आधारित भगवान महावीर का तपस्वी जीवन व उनकी शिक्षाएं हमें धर्म के मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देती हैं।

ये भी पढ़ें: PM मोदी का ट्रांजिट विजिट, ग्वालियर में सुरक्षा सख्त, ग्रीन रूम, सेफ हाउस तैयार, 10 मिनट के लिए ऐसी तैयारी

झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में भगवान महावीर की भव्य और मनोहारी झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। बैंड-बाजों की मधुर धुनों, भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। 'अहिंसा परमो धर्मः' और 'जय महावीर' के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय और प्रेरणादायी बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed