{"_id":"687f8fda4f2cb00416007ffe","slug":"shivpuri-a-living-person-reached-the-collector-and-said-the-village-secretary-killed-me-in-the-government-documents-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-3195920-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News:'जिंदा कर दो, कागजों में मर चुका हूं, ग्राम सचिव ने मार दिया', मांगीलाल की कलेक्टर से मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News:'जिंदा कर दो, कागजों में मर चुका हूं, ग्राम सचिव ने मार दिया', मांगीलाल की कलेक्टर से मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार
शिवपुरी के ग्राम बमरा निवासी मांगीलाल शर्मा ने जनसुनवाई में शिकायत कर कहा कि वह जीवित है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कलेक्टर से दस्तावेजों में उन्हें फिर से जीवित करने की मांग की।
ग्रामीण मांगीलाल शर्मा अपने जिंदा होने का सबूत देते हुए
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जिले की पोहरी जनपद के ग्राम बमरा निवासी एक ग्रामीण ने जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष पहुंचकर बताया कि वह जीवित है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उसे मृत घोषित कर दिया गया है। ग्रामीण का आरोप है कि यह सब ग्राम पंचायत सचिव की गलती से हुआ है। उसने कलेक्टर से अनुरोध किया कि उसे सरकारी दस्तावेजों में पुनः जीवित दर्ज किया जाए, ताकि वह विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके।
Trending Videos
तब चला पता कि वह मर चुका है
शिकायत करने आए मांगीलाल के बेटे गिर्राज शर्मा ने बताया कि जब वे अपने पिता की केवाईसी कराने के लिए समग्र आईडी निकालने गए, तो उसमें मांगीलाल को मृत दर्शाया गया। मंगलवार को जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में मांगीलाल शर्मा ने अधिकारियों से निवेदन किया कि उन्हें जीवित माना जाए। उन्होंने बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और रोज खेतों में काम करते हैं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पांच साल पुराना रिश्ता तोड़ा, कहा- पापा ने कहीं और शादी तय कर दी, यह सह नहीं सकी युवती; दी जान
ग्राम पंचायत सचिव पर लगाए आरोप
जनसुनवाई में मांगीलाल शर्मा ने बताया कि 6 जनवरी 2025 को ग्राम पंचायत सचिव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके चलते उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कलेक्टर से निवेदन किया कि उन्हें सरकारी दस्तावेजों में पुनः जीवित दर्शाया जाए।
ये भी पढ़ें: 'सांसद जी, हेलीकॉप्टर भेजिए', प्रसव पीड़ा से परेशान लीला साहू की सांसद राजेश मिश्रा के सामने गुहार

कमेंट
कमेंट X