सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: Mastermind of Lawyer Murder Arrested from Jhansi, Killing Linked to Land Dispute Case

Shivpuri News: वकील हत्याकांड का मास्टर माइंड झांसी से गिरफ्तार, जमीन का केस लड़ने के कारण की थी हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

करैरा में 14 फरवरी को दिनदहाड़े वकील की हत्या के मामले में पुलिस ने 30 हजार रुपये के इनामी और कथित मास्टर माइंड को झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है।

Shivpuri News: Mastermind of Lawyer Murder Arrested from Jhansi, Killing Linked to Land Dispute Case
आरोपी पुलिस गिरफ्त में
विज्ञापन

विस्तार

जिले के करैरा में बीती 14 फरवरी को अधिवक्ता संजय सक्सेना की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के मामले में करैरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के मास्टर माइंड और 30 हजार रुपए के इनामी आरोपी को झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली गई है। गौरतलब है कि इस हत्याकांड के बाद वकीलों में आक्रोश था और पूरे प्रदेश में वकीलों ने प्रदर्शन कर इस हत्याकांड को लेकर नाराजगी जाहिर की थी और कामकाज भी बंद रखा था।

Trending Videos


मंगलवार को एक पत्रकारवार्ता में करैरा के एसडीओपी डॉ आयुष जाखड़ (आईपीएस) ने बताया कि करैरा पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड का मास्टर माइंड सचिन रावत झांसी में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और झांसी पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी ने बताया कि बताया कि इस हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore: एमबीए छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी बोला- समय आने पर बताऊंगा क्यों की हत्या

गौरतलब है कि 14 फरवरी को एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना रोज की तरह अपने घर से बाइक से पहाड़ी मार्ग होते हुए न्यायालय जा रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोककर गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस वारदात के मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल 6 विशेष टीमों का गठन कर एसपी अमन सिंह राठौड़ ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद इस हत्याकांड के सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

15 फरवरी की सुबह आरोपियों की तलाश के दौरान हुए शॉर्ट एनकाउंटर में तीन आरोपियों को दबोच लिया गया था, जिनमें से एक आरोपी के पैर में गोली लगी इसके अलावा इस हत्याकांड में संलिप्त दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने शिवपुरी में प्रेसवार्ता कर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया था। 

पुलिस ने इस मामले में बताया था कि जमीन का केस लड़ने के कारण आरोपियों ने सुपारी देकर एडवोकेट को मौत के घाट उतरवा दिया। वारदात का मास्टर माइंड फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस द्वारा 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed