सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News: Fierce collision between mini bus and small truck, 4 members of music group killed, 11 injured

MP News: मिनी बस और छोटे ट्रक की भीषण टक्कर, म्यूजिक ग्रुप के चार सदस्यों की मौत, 11 घायल; काशी से लौट रहे थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 16 Aug 2025 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Shivpuri News: शिवपुरी में मिनी बस और छोटे ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में म्यूजिक ग्रुप के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। सभी काशी से एक प्रोग्राम कर लौट रहे थे।

Shivpuri News: Fierce collision between mini bus and small truck, 4 members of music group killed, 11 injured
मिनी बस की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर हुआ, जब एक मिनी बस और छोटे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। मिनी बस में गुजरात के एक म्यूजिक ग्रुप के सदस्य सवार थे, जो वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में कार्यक्रम करके लौट रहे थे।

Trending Videos


यह भी पढ़ें- Indore News: कोर्ट ने बहू को चेताया, सास को परेशान मत करो, घर पर लगा ताला खोलकर दो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुबह पांच बजे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब पांच बजे जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर हुआ। मिनी बस में कुल 17 लोग सवार थे। बस चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गलत लेन में चली गई, जिसके बाद सामने से आ रहे छोटे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में बैठे कई लोग बुरी तरह घायल हो गए।
 
मृतकों की पहचान
इस हादसे में म्यूजिक ग्रुप के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में हार्दिक दवे (37), जो गायक थे, राजा ठाकुर (28), अंकित ठाकुर (17) और राजेंद्र सोलंकी (47) शामिल हैं। सभी गुजरात से आए हुए म्यूजिक बैंड के सदस्य थे।
 
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों को भी सूचित किया गया और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Shahdol News: कुलर से करंट लगने से नवविवाहित की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
 
झपकी आना हो सकता है कारण
सुरवाया थाना प्रभारी अरविंद चारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि मिनी बस चालक को झपकी आ गई थी, जिसके चलते यह भीषण हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed