Shivpuri News: शिवपुरी में अचानक मौसम में बदलाव, बारिश और ओलावृष्टि हुई, किसानों की चिंता बढ़ी
शिवपुरी जिले में अचानक बारिश और ओलावृष्टि से शंकरपुर, लालगढ़ व रायश्री सहित कई गांव प्रभावित हुए। सरसों, चना, गेहूं और टमाटर की तैयार फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। खेत ओलों की सफेद परत से ढक गए। किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं, प्रशासन सर्वे की तैयारी में जुटा है।
शिवपुरी जिले में अचानक बारिश और ओलावृष्टि से शंकरपुर, लालगढ़ व रायश्री सहित कई गांव प्रभावित हुए। सरसों, चना, गेहूं और टमाटर की तैयार फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। खेत ओलों की सफेद परत से ढक गए। किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं, प्रशासन सर्वे की तैयारी में जुटा है।
विस्तार
शिवपुरी जिले में सोमवार को अचानक मौसम में बदलाव देखा गया। जिले के कई स्थानों पर अचानक बारिश और ओलावृष्टि हुई। शिवपुरी जनपद के शंकरपुर, लालगढ़, रायश्री आदि गांवों में ओलावृष्टि ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी। किसानों ने बताया कि इस समय सरसों सहित अन्य फसलें कट रही हैं या खेतों में तैयार हैं। सोमवार को ओलावृष्टि से इन फसलों को नुकसान की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मौसम में हुए इस अचानक परिवर्तन का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का सक्रिय होना है।
ओलावृष्टि से सरसों, चना, गेहूं और टमाटर की फसलों को नुकसान
शिवपुरी जिले में सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदलने से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इस बेमौसम बारिश और ओले गिरने से खेतों में खड़ी सरसों, चना, गेहूं और टमाटर की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वर्तमान में प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों में फसल नुकसान का सर्वे कराने की तैयारी की जा रही है और किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: फरवरी में चौथी बार बदला मौसम, शिवपुरी में गिरे ओले, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
ओलों की सफेद चादर दिखी
जिले की पिछोर, करैरा, नरवर और शिवपुरी तहसील क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान शिवपुरी तहसील के लालगढ़, रायश्री और टोंगरा गांवों में विशेष रूप से भारी ओलावृष्टि हुई है। हालात यह रहे कि बड़े ओले गिरने के कारण इन गांवों के खेत पूरी तरह ओलों की सफेद चादर से ढक गए। अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के तुरंत बाद बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। प्रभावित किसानों ने बताया कि उनकी फसलें पककर तैयार थीं। किसानों ने अब शीघ्र सर्वे कर मुआवजे की मांग की है।

कमेंट
कमेंट X