सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: On the instructions of the Election Commission, the master trainer gave training to BLO

Shivpuri News: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, बीएलओ को मास्टर ट्रेनर ने दी ट्रेनिंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Tue, 08 Jul 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बीएलओ को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एक्स, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक फॉलो करने के साथ-साथ हाउस टू हाउस सर्वे, फार्म नं. 6, 7 और 8 की जानकारी, बीएलओ ऐप के उपयोग आदि की ट्रेनिंग दी जा रही है।

Shivpuri News: On the instructions of the Election Commission, the master trainer gave training to BLO
बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री एक्सीलेंस शासकीय माधवराव सिंधिया स्नात्कोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में विधानसभा क्षेत्र 25-शिवपुरी में नियुक्त कुल 294 बीएलओ तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी है। यह प्रशिक्षण 7 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा।
Trending Videos


प्रशिक्षण के दौरान 100 बीएलओ मतदान केन्द्र क्रमांक 101 से 200 तक के बीएलओ का प्रशिक्षण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुपम शर्मा एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिद्धार्थ भूषण शर्मा के निर्देश में मास्टर ट्रेनर गजेन्द्र सक्सेना, राकेश शाक्य, राजीब दुबे, राघवेन्द्र गर्ग, चैतन्य राजपूत, धम्मदीप बौद्ध, एईजीएम राजवीर सिंह यादव, सहायक प्रोग्रामर रोहित कुमार थामस, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर हरिन्द्र प्रजापति, निर्वाचन शाखा प्रभारी संजय दुबे एवं ऋषभचंद जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में भाजपा की नई राजनीतिक तिकड़ी की चर्चा, प्रदेशाध्यक्ष के सामने भी दिखाई ताकत

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक को बी.एल.ओ. से फोलो करवाया गया। प्रशिक्षण में विशेष गहन पुनरीक्षण एवं आयोग द्वारा प्रदत्त पी.पी.टी. द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से मास्टर ट्रेनर द्वारा हाउस टू हाउस सर्वे करना, फार्म न. 6, 7 एवं 8 की जानकारी, बी.एल.ओ. एप के माध्यम से भरना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत बी.एल.ओ. का ग्रुप बनाकर उपस्थिति दर्ज की एवं 30 प्रश्नों के उत्तर का जबाव ऑनलाइन दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed