सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   woman came to Shivpuri from Haryana to get lesbian partner Love story

MP News: मुझे सुनीता के साथ जीना है...अपनी समलैंगिक महिला साथी को लेने हरियाणा से आई मोना, जानें क्या है मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Apr 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा से आई मोना ने पुलिस को बताया कि वह सुनीता को चार साल से जानती है। उसकी सुनाती से पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। जिसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं। करीब चार महीने से दोनों अपने बच्चों के साथ में रह रहे थे। 

woman came to Shivpuri from Haryana to get lesbian partner Love story
पुलिस के पास पहुंचा मामला, जांच शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में हरियाणा से एक महिला अपनी समलैंगिक महिला साथी को लेने पहुंची। महिला के अपनी साथी घर पहुंचे ही उसके परिवार के लोगों ने विरोध कर दिया। वे महिला को उसके साथ भेजने के लिए तैयार नहीं थे, जिसके बाद यह मामला थाने पहुंच गया।  

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, हरियाणा की महिला मोना और शिवपुरी की महिला सुनीता (दोनों बदले हुए नाम) एक दूसरे के समलैंगिक साथी हैं। मोना और सुनीता एक दूसरे के साथ शादी करना चाहती हैं, इसलिए वह सुनीता को लेने उसके घर शिवपुरी आई थी। लेकिन, सुनीता के परिवार के विरोध के बाद समलैंगिक संबंध का यह मामला थाने तक पहुंच गया। महिला थाना टीआई सोनम रघुवंशी ने बताया कि शिकायत के बाद मामले की जांच की जा रही है। दोनों महिलाओं से बात की जा रही है, दोनों पक्षों की काउंसलिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  सुहागरात से पहले उजड़ा सुहाग, दुल्हन की विदाई के चार घंटे बाद दूल्हे की मौत, गिफ्ट लेने गया, फिर नहीं लौटा

हरियाणा से आई मोना ने पुलिस को बताया कि वह सुनीता को चार साल से जानती है। उसकी सुनाती से पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई, जिसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं। करीब चार महीने पहले सुनीता उसके पास हरियाणा आ गई, तब से दोनों किराए के मकान में साथ रह रहे थीं। वहां, दोनों एक आश्रम में काम करती थीं और इससे होने वाली आमदनी से खर्च चलाकर बच्चों की देखभाल भी कर रही थीं।

ये भी पढ़ें: दोस्ती और प्यार, फिर रहने लगे साथ, प्रेमिका ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या; शव के पास बैठकर रात भर रोई

शिवपुरी की सुनीता के अनुसार वह पहले से शादीशुदा है, उसके बच्चे भी हैं। अब वह अपने पति से तलाक लेकर मोना के साथ  कोर्ट मैरिज करना चाहती है। तलाक के कागजात बनवाने के बहाने से परिजनों ने उसे 15 अप्रैल को शिवपुरी बुला लिया, फिर वापस नहीं जाने दिया। मोना ने सुनीता के पास जाने की जिद की तो उसके साथ  मारपीट भी की। इसकी जानकारी लगने पर मोना हरियाणा से शिवपुरी पहुंची। मोना का कहना है कि वह पति और सुनीता पत्नी की भूमिका में एक साथ रहते हैं। हम दोनों मिलकर कमाते हैं और बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। 

ये भी पढ़ें: तेरी बेटी को मार दूंगा...धमकी देकर विवाहिता को कमरे में खींच ले गया पति का दोस्त, फिर की दरिंदगी

इधर, सुनीता के पति और मां ने मोना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मोना उनकी बेटी से जिस्मफरोशी का धंधा करवा रही है। वह बच्चों को बेच सकती है। हालांकि, मोना ने इन आरोपों को झूठा बताया है। उसने कहा कि मेरा पति से तलाक हो चुका है। अब वह सुनीता के साथ  जीवन जीना चाहती है।

ये वीडियाे भी देखिए....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed