{"_id":"67342917a3cd499b2b0a32ed","slug":"13-year-old-girl-was-raped-by-criminals-case-registered-in-hospital-post-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2311285-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: 13 साल की किशोरी के साथ दरिंदों ने किया दुष्कर्म, मामला हुआ अस्पताल चौकी में दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: 13 साल की किशोरी के साथ दरिंदों ने किया दुष्कर्म, मामला हुआ अस्पताल चौकी में दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार
Sidhi News: नाबालिग किशोरी के साथ दो लोगों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मामला जीरो में दर्ज कर लिया गया है।
13 साल की किशोरी के साथ दरिंदों ने किया दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 साल की नाबालिग किशोरी के साथ दो लोगों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद किशोरी इस घटनाक्रम की जानकारी अपने माता-पिता को दी। जहां उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
दरअसल यह मामला 5 नवंबर का है, जहां देर रात 13 साल की किशोरी अपने घर के पास काम कर रही थी। अभी रात के अंधेरी का फायदा उठाकर दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बेहोशी की हालत में वहां से छोड़कर भाग गए। घटनाक्रम की जानकारी किशोरी ने अपने माता-पिता को दी। जहां माता-पिता ने इसकी सूचना बहरी थाने में फोन के माध्यम से दी और इलाज के लिए गंभीर हालत में जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मैं रात 9 बजे गाय बैल को भगाने के लिए अपने घर के बाहर गई थी। पापा घर में नहीं थे तो मैं टॉर्च लेकर पशु भगाने के लिए बाहर निकली, क्योंकि घर के सामने खेती कट कर रखी हुई थी। वहीं पीछे से वे लोग आए और मेरा मुंह बंद करके अरहर के खेत में पटक दिए और बोले कि घर में बताओगी तो तुम्हारी जान ले लेंगे। उसके बाद संजय रजक हाथ पकड़ा था और लालू कोल गलत काम कर रहा था। जब ज्यादा ब्लड बहने लगा तो सब छोड़ कर भाग गए। इसके बाद में किसी तरह से घर गई और अपनी मम्मी से यह सब बताया।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर जब बहरी थाना प्रभारी राकेश बेस से बात करना चाहा तब उन्होंने बात करने से मना कर दिया। जब इस घटनाक्रम के संबंध में एसपी सीधी डॉ रवींद्र वर्मा से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि यह अभी का मामला नहीं है, यह पुराना मामला हो गया है उसपर कार्रवाई हो रही है। फिलहाल अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मामला जीरो में दर्ज कर लिया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X