सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi Dead body found in hut built on bank of pond relatives suspected murder refused to take body

Sidhi News: तालाब किनारे बनी झोपड़ी में मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, लाश लेने से किया इनकार

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में तालाब किनारे बनी झोपड़ी में शव मिला है। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव लेने से इनकार कर दिया है।

Sidhi Dead body found in hut built on bank of pond relatives suspected murder refused to take body
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीधी जिले के रामपुर नैकिन अंतर्गत वार्ड क्रमांक नौ में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। इसके बाद चारो तरफ दहशत का माहौल साफ तौर पर देखा जा रहा है। जानकारी लगते ही आसपास के सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और शव को देखते ही सभी के होश उड़ गए। पीठ पर चोट के निशान, गले पर रस्सी के फंदे के निशान सहित कपड़े उतरे हुए उसे व्यक्ति के पाए गए।

Trending Videos


दरअसल, यह पूरा मामला मंगलवार का है। जहां करीब तीन बजे दोपहर रहमत खान पिता अहमद खान उम्र 32 वर्ष की लाश अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर मिली। शरीर पर चोट की निशान थे, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उस शव को शिनाख्त किया। जानकारी मिलते ही थाना रामपुर नैकिन पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के पिता अहमद खान ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरा बेटा सही सलामत सोमवार के दिन शाम घर से गया था। लेकिन वह घर नहीं लौटा और आज दोपहर तीन बजे उसकी लाश मिली। जहां उसके गले पर रस्सी से गला घुटने के निशान थे, पीठ पर चोट भी है। जब तक पुलिस फिर काम नहीं करती है, तब तक हम लाश को नहीं उठाएंगे। वहीं, पूरे मामले पर रामपुर नैकिन स्थान में पदस्थ एएसआई संजय सोनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जानकारी मिली है कि एक व्यक्ति की लाश है, जो रामपुर नैकिन का रहने वाला है। जहां मौके पर हम सब पहुंच गए हैं और मामले की गंभीरता से हम जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed