सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi young man who climbed an acacia tree was killed by a 33 thousand kV wire body remained hanging for hours

Sidhi: बबूल के पेड़ पर चढ़े युवक को 33 हजार केवी तार ने दी मौत, घंटों लटका रहा शव, लापरवाही पर फूटा गुस्सा

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार

बबूल के पेड़ पर चढ़े युवक को 33 हजार केवी तार ने मौत दे दी। कई घंटे तक शव तार पर ही लटका रहा। प्रशासन की लापरवाही पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

Sidhi young man who climbed an acacia tree was killed by a 33 thousand kV wire body remained hanging for hours
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीधी जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत वार्ड आठ मधुरी कोठार के रहने वाले 22 वर्षीय राहुल पाल की मंगलवार को दर्दनाक मौत हो गई। वह जगदीश तिवारी के खेत में बकरियों के लिए पत्तियां काटने पेड़ पर चढ़ा था, लेकिन ऊपर से गुजर रही 33 हजार केवी हाई वोल्टेज विद्युत लाइन के संपर्क में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद युवक का शव घंटों पेड़ पर लटका रहा, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और पुलिस की देरी के चलते शव को नीचे उतारने में लंबा समय लग गया।

Trending Videos


स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्युत विभाग की लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह बनी। हाई वोल्टेज तार नीचे लटक रहे थे, जिसकी शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस दर्दनाक घटना के बाद लोग विद्युत विभाग पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक ऐसी लापरवाहियों के कारण निर्दोष लोगों की जान जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती...फिर प्यार और जंगल में किया दुष्कर्म

प्रशासन की सुस्ती से भड़के ग्रामीण
घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन किसी को समझ नहीं आया कि शव को कैसे उतारा जाए। पुलिस और प्रशासन की सुस्ती से लोगों में गुस्सा और बढ़ गया। आखिरकार, जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी की टीम पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें: छह महीने के बच्चे पर झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, जानें पूरा मामला

स्थानीय लोगों की मांग, दोषियों पर हो कार्रवाई
ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जाहिर की और विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों की मांग है कि इस तरह के खतरनाक तारों को जल्द से जल्द सही किया जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed