{"_id":"6729b95661f80451580fd07f","slug":"district-panchayat-ceo-had-to-pay-bribe-now-fir-will-be-filed-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2283966-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीधी में जिला पंचायत सीईओ को रिश्वत देना पड़ा भारी, अधिकारी ने मिठाई का डिब्बा व लिफाफा मुंह पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीधी में जिला पंचायत सीईओ को रिश्वत देना पड़ा भारी, अधिकारी ने मिठाई का डिब्बा व लिफाफा मुंह पर फेंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार
सीधी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य को जिला पंचायत सीईओ को रिश्वत देना भारी पड़ गया। जहां जिला पंचायत सीईओ अंशुमन राज ने उनके मिठाई के डिब्बे लेने से इनकार कर दिया। साथ ही उसके डिब्बे को उनके मुंह पर फेंक दिया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सोमवार को एक पूर्व पंचायत सदस्य अखिलेश कुशवाहा अपर कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ आईएएस अंशुमान राज के चैंबर में मिठाई का डिब्बा और नोटों से भरा लिफाफा लेकर पहुंच गए। जिसे राज ने लेने से इनकार करने के साथ ही उसे कुशवाहा के मुंह पर फेंक दिया। मामले में राज रिश्वत देने के प्रयास का केस भी दर्ज कराने वाले हैं।
Trending Videos
सीधी जिले में जिला पंचायत सीईओ के रूप में अंशुमान राज की पोस्टिंग हुई है, जहां उन्हें अपर कलेक्टर का भी अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है। सीईओ राज ने जैसे ही मिठाई का डिब्बा खोल तो उसके नीचे लिफाफे का एक पैकेट देखा। उन्हें मिठाई के डिब्बे को देखकर इस बात का अंदाजा लग गया कि इसमें मिठाई के डिब्बे के साथ पैसों का बंडल भी है। इसके बाद उन्होंने मिठाई का डब्बा अखिलेश कुशवाहा के मुंह पर फेंक दिया और खुद फोन करके कोतवाली थाना प्रभारी को सूचित किया। इसके बाद कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कुशवाहाको कोतवाली थाने ले गई जहां पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज तर्रार छवि के हैं सीईओ
अंशुमान राज साफ सुथरे अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। वे तेज तर्रार हैं और कार्य के प्रति ईमानदार हैं। कई रोजगार सहायक और सचिव के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई भी की है। इस घटना के बाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जांच के बाद होगी कार्यवाही : थाना प्रभारी
कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि सोमवार का यह मामला है। जहां जिला पंचायत सीईओ अंशुमान राज ने हमें जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों व्यक्तियों को थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी दोनों संदिग्ध व्यक्ति इस बात से इनकार कर रहे हैं। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों के साक्ष्य और जिला पंचायत सीईओ के साक्ष्य के आधार पर हम कार्रवाई करेंगे।
सिर्फ मिलने के उद्देश्य से गए थे सीईओ के पास
वहीं, पूरे मामले को लेकर अखिलेश कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य से ही बात की गई। तब उन्होंने बताया कि हम पहली बार जिला पंचायत सीईओ के पास गए थे। इसलिए अपने साथ मिठाई का डिब्बा लेकर गए थे और जो पैसे मेरे पास थे। वह पैसे मैंने अपने निजी कार्य के लिए रखे हुए थे, मैं उन्हें देने नहीं वाला था। जिला पंचायत सीईओ को गलतफहमी हुई है कि हम उन्हें रिश्वत देने के लिए गए हुए थे, ऐसा हमारा कोई उद्देश्य नहीं था।

कमेंट
कमेंट X